फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   197 died in five states of southwest including Kerala and Karnataka due to flood

केरल-कर्नाटक समेत दक्षिण-पश्चिम के पांच राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर, 197 लोगों की गई जान

Tue, 13 Aug 2019 03:48 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 13 Aug 2019 03:48 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में पानी घटने से हालात में सुधार, केरल में भी अब कोई अलर्ट नहीं 
  • केरल विश्वविद्यालय ने 13 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाएं टाल दी हैं
  • केंद्र से पांच हजार करोड़ रुपये की अंतरिम मदद की मांग की है
  • गुजरात में वायुसेना ने कच्छ से 125 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है

विज्ञापन
197 died in five states of southwest including Kerala and Karnataka due to flood
देश में बाढ़ का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बारिश और बाढ़ से केरल-कर्नाटक समेत दक्षिण पश्चिम के पांच राज्यों में मृतकों की संख्या सोमवार को 197 हो गई। छह दिनों से हो रही बारिश से केरल में सर्वाधिक 76 जानें गई हैं। 2.87 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वायनाड-मल्लपुरम में अभी भी 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस बीच केरल विश्वविद्यालय ने 13 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाएं टाल दी हैं। 
विज्ञापन


कर्नाटक में बाढ़ से अब तक 42 मौतें हुईं और यहां 5.81 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, बाढ़ से राज्य में 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने केंद्र से तीन हजार करोड़ रुपये की तत्काल मदद मांगी है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर इसे छह दशक की सबसे भयानक बाढ़ बताते हुए केंद्र से पांच हजार करोड़ रुपये की अंतरिम मदद की मांग की है। 
विज्ञापन


उधर तमिलनाडु के नीलगिरी में राहत के लिए डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने 10 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली में पानी घटने लगा है, 4.48 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला लिया गया। राज्य सरकार ने बाढ़ में नष्ट हुए मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाने का प्रस्ताव रखा है। छह दिन से बंद मुंबई-बंगलूरू हाईवे भी सोमवार को खुल गया। उधर, गुजरात में वायुसेना ने कच्छ से 125 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत : केरल में कोई अलर्ट नहीं 

इस बीच मौसम विभाग की ओर से केरल के बाढ़ पीड़ित इलाकों के लिए अच्छी खबर आई है। सोमवार को मौसम विभाग ने किसी भी 14 जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। 

बाढ़ पीड़ितों की ईद के लिए दान किए नए कपड़े 

केरल में राहत शिविरों में मौजूद बाढ़ पीड़ितों ने सोमवार को ईद का त्योहार मनाया। इस दौरान कोच्चि के एक छोटे व्यापारी नौशाद ने ईद की सेल के लिए रखे नए कपड़ों की दस लाट दान कर दीं। यह कपड़े बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर में पहुंचाए गए। कुछ लोग मिठाइयां लेकर पहुंचे और राहत शिविरों में ईद मनाई गई।  

राहुल पीड़ितों से मिल दी ईद की बधाई  

वायनाड से सांसद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर कहा कि इस संकट में वह पीड़ितों के साथ खड़ें हैं। उन्होंने कहा, दुख की घड़ी और त्योहार दोनों हैं, त्रासदी से मन दुखी है फिर भी मैं आप सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। उन्होंने कांग्रेस और यूडीएफ कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में मदद करने की अपील की।
 
मां ने मरने के बाद भी नहीं छोड़ा हाथ 

मल्लपुरम में दो दिन पहले आए भूस्खलन के बाद रविवार को राहत कार्य के दौरान एक भावुक करने वाला नजारा दिखाई दिया। दो दिन पहले 21 वर्षीय गीतू उस वक्त अपने डेढ़ साल के बेटे ध्रुव का हाथ पकड़कर सोई हुई थी जब दरकती हुई एक चट्टान उनके घर पर आ गिरी। रविवार को जब बचाव दल ने मलबा हटाया तो नजारा देखकर सब की आंखें भर आईं। दोनों मां बेटे के शव मिले और गीतू ने मरने के बाद भी बेटे ध्रुव का हाथ पकड़ा हुआ था।

कहां कितनी मौतें 

केरल 76
कर्नाटक 42 
महाराष्ट्र 43
गुजरात  31
तमिलनाडु 05

संकट पर सियासत : शाह सिर्फ भाजपा सरकार वाले राज्यों में गए : माकपा 

बाढ़ के संकट से जूझ रहे केरल में सियासत भी तेज हो गई। माकपा ने केंद्रीय गृह मंत्री पर दुख की घड़ी में भी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा अमित शाह सिर्फ भाजपा सरकारों वाले राज्यों का ही हवाई दौरा कर रहे हैं। दरअसल शाह ने रविवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ ग्रस्त इलाके का हवाई दौरा किया था। 

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा के लोग सोशल मीडिया पर लोगों को केरल राहत कोष में मदद नहीं करने के लिए भड़का रहे हैं। माकपा ने कहा, केरल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है इस लिए ऐसे मौके पर राजनीति नहीं करते हुए केंद्र को निष्पक्ष रूप से मदद करनी चाहिए। 

उधर, चमोली में भूस्खलन से नौ की मौत 

उत्तराखंड के चमोली के घाट क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों में सोमवार को भूस्खलन की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला रूपा देवी और उसकी नौ माह की बेटी चंदा भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बंजाबगढ़, अलिगांव और लांखी गांव में भूस्खलन हुआ।

कर्नाटक में जिनके घर बहे उन्हें 5 लाख रुपये मिलंगे 

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इसके तहत जिन लोगों के घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं उन्हें दोबारा घर बनाने के लिए पांच लाख रुपये दिये जाएंगे। वहीं जिन घरों को नुकसान हुआ है उन्हें मरम्मत कराने के लिए एक लाख रुपये और किराये पर रहने वालों को घर दोबारा बनने तक पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। दक्षिण कर्नाटक के बेल्थानगड़ी में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed