फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19000 crore black money detected by IT department in ICIJ, HSBC says arun jaitley

आयकर विभाग को मिली बड़ी सफलता, 19 हजार करोड़ रुपये के कालेधन का पता लगाया

Fri, 21 Jul 2017 09:15 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 21 Jul 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
19000 crore black money detected by IT department in ICIJ, HSBC says arun jaitley
सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि आयकर विभाग ने 19,000 करोड़ रुपये से अधिक के कालेधन का पता लगाया है। विदेशी खातों की ग्लोबल लीक मामले जांच से इस रकम का पता चला है। बता दें कि इस लीक से स्विट्जरलैंड में एचएसबीसी खाता धारकों की जानकारी भी सामने आई थी।
विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जांच से मिली जानकारी के आधार पर लोकसभा को बताया कि सात सौ भारतीयों के संबंध कथित तौर पर विदेशी कंपनियों से हैं जो टैक्स नहीं देते हैं या कम देते हैं। यही नहीं विदेशी खातों में 11,010 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का भी पता चला है। आपराधिक अदालतों के समक्ष ऐसे 31 मामलों से जुड़ी 72 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया है कि डबल टैक्सेशन अवॉइडेंस कन्वेंशन (डीटीएसी) के तहत ऐसे 628 भारतीयों की जानकारी भी सामने आई है जिनके खाते एचएसबीसी बैंक, स्विट्जरलैंड में हैं। इन मामलों में जांच के बाद बीते मई महीने तक करीब 8,437 करोड़ रुपये की अघोषित आय टैक्स के दायरे में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 12 हजार कारोड़ रुपये का डिजिटल ट्रांजेक्शन 
सरकार ने राज्यसभा में शुक्रवार को बताया कि हर साल करीब 12 हजार कारोड़ रुपये का डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ है। इसमें धोखाधड़ी से होने वाला लेनदेन कम था। 


इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि ई-वॉलेट सहित प्रीपेड भुगतान के लिए आरबीआई ने धोखाधड़ी लेनदेन के अस्थाई आंकड़ों को सहेजना शुरू कर दिया है। बीते मार्च, अप्रैल और मई महीने के आंकड़ों के मुताबिक लेनदेन की कुल संख्या में धोखाधड़ी लेनदेन की संख्या 0.005 फीसदी से 0.007 फीसदी के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed