फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 MLA suspended from Gujarat Assembly for day for sloganeering, walkout over fake trainee PSI issue

Gujarat Assembly: AAP और कांग्रेस के 19 विधायक किए गए निलंबित, फर्जी PSI मुद्दे पर विधानसभा में हंगामे का आरोप

Wed, 01 Mar 2023 05:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 05:56 PM IST
सार

 फर्जी पीएसआई के मुद्दे को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अमित चावड़ा ने घटना को 'गंभीर' बताते हुए बुधवार को चर्चा की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि कि ऐसे कई अन्य लोग हो सकते हैं जिन्होंने इस तरह के अवैध तरीकों से अकादमी में प्रवेश किया हो।

विज्ञापन
19 MLA suspended from Gujarat Assembly for day for sloganeering, walkout over fake trainee PSI issue
गुजरात विधानसभा

विस्तार

फर्जी PSI के मुद्दे पर गुजरात विधानसभा में बुधवार को विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कांग्रेस और आप के 19 विधायकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की। 'फर्जी ट्रेनी पीएसआई' के मुद्दे पर नारेबाजी, वॉकआउट करने के आरोप में गुजरात विधानसभा से उन्हें एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने की थी चर्चा की मांग
इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अमित चावड़ा ने घटना को 'गंभीर' बताते हुए बुधवार को चर्चा की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि कि ऐसे कई अन्य लोग हो सकते हैं जिन्होंने इस तरह के अवैध तरीकों से अकादमी में प्रवेश किया हो।
विज्ञापन


इसके बाद जब विधानसभा अध्यक्ष चौधरी ने उनकी मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह नियमों को दरकिनार नहीं कर सकते हैं और उन्हें नियम 116 के तहत अपने जवाब के साथ आने के लिए संबंधित मंत्री को कम से कम दो दिन का समय देना होगा। उनके इस तर्क पर कांग्रेस विधायकों ने मुद्दे पर आज ही चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी का इस्तीफा भी मांगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश पटेल ने पेश किया निलंबन का प्रस्ताव
इसके बाद गुजरात के विधायी और संसदीय मामलों के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने एक दिन के लिए इन सदस्यों के निलंबन के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने अपने प्रस्ताव में दावा किया कि विपक्षी विधायकों ने 'पूर्व नियोजित' रणनीति के तहत सदन में हंगामा किया। इस प्रस्ताव के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की।  

अपने जवाब में सीएम पटेल ने कांग्रेस की मांग की निंदा की और कहा कि उनकी सरकार हर तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सक्षम है। 

क्या है फर्जी पीएसआई मामला
इससे पहले, मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय ने घोषणा की थी कि मयूर तडवी नाम के एक व्यक्ति को गांधीनगर के पास करई गांव में पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षु पुलिस उप-निरीक्षक (पीएसआई) के रूप में ट्रेनिंग लेते पकड़ा गया है।  


इस मामले की अब तक की गई जांच से पता चला है कि तड़वी ने पीएसआई के रूप में अपने चयन का फर्जी पत्र तैयार किया और एक महीने पहले प्रशिक्षु के रूप में करई स्थित अकादमी में प्रवेश किया। हालांकि, जब 582 प्रशिक्षुओं के लिए वेतन बिल तैयार किए जा रहे थे, तब अधिकारियों ने पाया कि चयनित उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है। इस युवक के खिलाफ करई पुलिस अकादमी ने मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed