{"_id":"609d96b28ebc3ef1ae1239bf","slug":"18-elephants-killed-in-lightning-strike-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक आपदा: असम के नागांव में बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्राकृतिक आपदा: असम के नागांव में बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत
Fri, 14 May 2021 02:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 May 2021 02:44 AM IST
सार
- सही वजह का पता शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के नागांव जिले के जंगलों में बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अमित सहाय ने बताया कि घटना कठीतोली रेंज के प्रस्तावित वन क्षेत्र कुंडोली की पहाड़ियों पर हुई। उन्होंने बताया की घटनास्थल बहुत दूर था और हमारी टीम बृहस्पतिवार दोपहर तक वहां पहुंच सकी। हाथियों के शव दो झुंड में मिले।
विज्ञापन
इनमें से 14 शव पहाड़ी के ऊपर जबकि चार पहाड़ी के निचले हिस्से में मिले। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में हाथियों की मौत की वजह बिजली गिरना बताई गई है। सही वजह का पता शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।
विज्ञापन