फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 Bangladeshi nationals arrested in Tripura Police

Tripura: भारत में घुसपैठ के आरोप में बांग्लादेश के 18 नागरिक गिरफ्तार, मदद करने वाले पांच भारतीय भी पकड़े गए

Mon, 19 Aug 2024 09:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 19 Aug 2024 09:38 PM IST
सार

त्रिपुरा में पुलिस ने तीन स्थानों से 18 बांग्लादेशी नागरिकों और उनकी मदद कर रहे पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी है।  

विज्ञापन
18 Bangladeshi nationals arrested in Tripura Police
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हालातों पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच, भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की खबरें भी सामने आ रहीं हैं। अब त्रिपुरा में पुलिस ने तीन स्थानों से 18 बांग्लादेशी नागरिकों और उनकी मदद कर रहे पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी है।  

विज्ञापन


पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना 
सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अनंत दास ने कहा, ‘पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिपुरा के गुमती जिले के लामप्रपारा में बांग्लादेशी नागरिकों का एक दल मौजूद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को छापेमारी शुरू की और आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।’ उन्होंने कहा कि शनिवार को बांग्लादेश के सात नागरिकों और उनकी मदद करने वाले पांच भारतीय नागरिकों को पश्चिमी त्रिपुरा जिले के सिधई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आगे बताया गया है कि एक अलग अभियान के दौरान पश्चिम त्रिपुरा के एमबीबी हवाई अड्डा क्षेत्र से सोमवार को तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


सीमा पर लगातार नजर रख रही है पुलिस
अनंत दास ने कहा कि पुलिस द्वारा सीमा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद भारत से लगी सीमा पर घुसपैठ की खबरें आ रहीं हैं। पुलिस का कहना है कि निगरानी का उद्देश्य किसी भी घुसपैठ के प्रयास को रोकना है। सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अनंत दास ने आगे कहा, ‘पुलिस द्वारा सीमाओं की निगरानी बढ़ाई गई है और इस वजह से 18 बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी संभव हो पाई। हम बीएसएफ कर्मियों का सहयोग करते हुए गश्त जारी रखेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed