फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17 year old Unnao girl told about BJP MLA Kuldeep Singh Sengar she used to call him bhaiyya

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता ने सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तां, बोली- मैं उसे भैय्या बुलाती थी

Fri, 13 Apr 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
17 year old Unnao girl told about BJP MLA Kuldeep Singh Sengar she used to call him bhaiyya
Rape-victim
उन्नाव गैंगरेप मामला हर दिन नया रूप ले रहा है। गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई की टीम ने तड़के उसके गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अब पीड़ित महिला मीडिया के सामने आ गई है। उसने मीडिया को बातचीत में कई खुलासे किए हैं। वहीं यह भी पता चला है कि आरोपी विधायक और पीड़ित महिला के परिवार में "दोस्ताना रिश्ते" थे।  मखी गांव में दोनों के घर आमने-सामने हैं। यही नहीं  पीड़ित लड़की और उसके भाई-बहन विधायक को भइया बुलाते थे। 
विज्ञापन


पिछले साल जून जब महिला विधायक के घर नौकरी की लालच में पहुंची तभी उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। विधायक ने उसे नौकरी देने की बात कहकर घर भी बुलाया था। इसके बाद वह एक रिश्तेदार के साथ आरोपी विधायक के घर गई थी तभी यह वारदात हुई थी। पीड़ित ने अंग्रेजी मीडिया को दिए इंटरव्यू में दोनों परिवारों के बीच के रिश्तों और उन घटनाओं के बारे में जिक्र किया है, जिसके बाद पिछले साल उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ।
विज्ञापन


17 साल की पीड़िता ने बताया, पिछले साल 4 जून की बात है। उन्होंने मुझे एक कमरे में जाने के लिए कहा, और उसी कमरे में उसने मेरे साथ रेप किया। बाद में मुझे धमकी देते हुए कहा गया कि अगर मैंने इस बारे में किसी को बताया तो मेरे पिता और परिवार को मार दिया जाएगा। मैंने इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया। हालांकि, कुछ दिन बाद 11 जून को उसके कुछ लोगों ने मेरा अपहरण कर लिया। वह कुछ दिनों तक मेरे साथ बलात्कार करते रहे फिर मुझे बेच दिया गया। वहां से मुझे छुड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा -जान दे देंगे वापस नहीं जाएंगे

17 year old Unnao girl told about BJP MLA Kuldeep Singh Sengar she used to call him bhaiyya

मामला बिगड़ता देख यूपी सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपा है। इसके बाद, गुरुवार को आरोपी विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले पीड़ित के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। आरोपी विधायक के भाई पर पीड़ित के पिता को पीटने का आरोप है।


पीड़िता ने बताया कि हम सब उनको भैया बुलाते थे। हमारे बड़े पापा उनके साथ ही रहा करते  थे। कभी कभी वो हमारे  घर भी आते थे और दादी से विशेष तौर पर अंडा फ्राई बनवाते थे और दादी उन्हें बनाकर खिलाती थी।
 पीड़ित ने बताया कि पिछले साल गैंगरेप की वारदात के बाद मैं बहुत परेशान हो गई थी और घर लौटते ही अपनी चाची के पास दिल्ली चली गई। दिल्ली में मैंने पहली बार अपनी चाची को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने  मेरे साथ घटी सारी घटना की जानकारी चाचा को दी।

उसने आगे कहा 17 अगस्त 2017 को मैं और चाचा अपनी आपबीती के साथ लखनऊ गए और वहां सीएम योगी आदित्यनाथ के घर पर अपनी दरख्वास्त दी। उन्होंने हमारी बातें सुनी और हमारी अर्जी वहां बैठे किसी व्यक्ति को दी लेकिन कुछ न कहा और न ही मामले में कोई संज्ञान ही लिया। पीड़ित ने आगे बताया कि जब सीएम से निजी तौर पर मिलने से भी कुछ नहीं हुआ तो उसने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, यूपी डीजीपी को चिट्ठी लिखकर मदद मांगी।

पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। और तो और, पुलिसवालों ने नसीहत दी कि वह इस मामले में बीजेपी विधायक को न लाएं। लेकिन पिछले हफ्ते जब पीड़ित ने अपने पिता के साथ मारपीट की घटना सुनी तो उसने अगली ट्रेन पकड़कर लखनऊ पहुंची ताकि सीएम आदित्यनाथ से मुलाकात कर सके। लेकिन उसे समय नहीं दिया गया। जो लोग गेट पर थे उन्होंने कहा कि वह किसी और से मिल लें। हमने उनके सहयोगी से मिलने की बात की लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। मुझे लगा कि मैं ही अपने परिवार और अपनी जिंदगी में आई मुसीबतों के लिए जिम्मेदार हूं और मैंने केरोसीन से खुद को पूरा भिगा लिया लेकिन मेरी जगह मेरे पिता ही मर गए। 

आंखों से आंसू पोछते हुए पीड़िता की 11 साल की बहन ने बताया कि 'उन लोगों ने मेरे पापा को खूब मारा, पापा को नीम के पेड़ पर बांधकर पानी डाल -डाल कर मार रहे थे। कोई कुछ नहीं बोला. दादी वहीं बेहोश हो गई थी..हम वहां वापस नहीं जाएंगे।  उसने कहा था कि अगर बोलोगी तो तुम्हारे पापा और परिवार को खत्म कर देंगे और उसने कर दिया। पीड़िता ने कहा -जान दे देंगे वापस नहीं जाएंगे। लेकिन ये लड़ाई जारी रहेगी। सिर्फ एफआईआर नहीं, उससे क्या होता है, उन सबकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed