{"_id":"646f99e01b0bc3fd4108c8f5","slug":"17-year-old-boy-tied-up-beaten-over-theft-suspicion-in-kerala-latest-news-update-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में 17 साल के लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा; दुकान से पैसे और आम चुराने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में 17 साल के लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा; दुकान से पैसे और आम चुराने का लगाया आरोप
Thu, 25 May 2023 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ (केरल)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 25 May 2023 10:54 PM IST
सार
इससे पहले 2018 में पलक्कड़ के अट्टापडी इलाके में एक आदिवासी मधु को कथित तौर पर खाना चुराने के आरोप में भीड़ ने बांधकर पीट-पीट कर मार डाला था। इसी महीने 13 मई को मलप्पुरम में एक समूह ने बिहार के रहने वाले एक 36 वर्षीय व्यक्ति को चोरी करने की कोशिश करने के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केरल में पलक्कड़ के कोझींजमपारा के पास एक परिवार के तीन लोगों ने 17 वर्षीय एक लड़के को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। लड़के पर दुकान से करीब 200 रुपये और एक आम चुराने के आरोप लगाए गए थे। कोझींजमपारा पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक घटना 21 मई की है। हालांकि, पीड़ित ने शिकायत गुरुवार को दर्ज कराई। पिटाई के बाद से वह अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों में एक दंपति और उनका नाबालिग बेटे शामिल है। उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। दंपति हमारे हिरासत में है। उनके बेटे को किशोर होने के कारण घर भेज दिया गया। उन्हें औपचारिक रूप से कल गिरफ्तार किया जाएगा और एक अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने दावा है कि लड़के ने उनकी दुकान से हजारों की नकदी और अन्य सामग्री चुराई। हालांकि, उन्होंने इसकी कोई शिकायत नहीं की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लड़के को बांध दिया और बेरहमी से पीटा। वहां किसी ने भी उन्हें रोकने या पुलिस को बुलाने की कोशिश नहीं की। वे बहुत प्रभावशाली लोग थे, इस डर से किसी ने हस्तक्षेप करना ठीक नहीं समझा। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने कहा कि लड़के को सिर से पैर तक गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
2018 में पलक्कड़ के अट्टापडी इलाके में एक आदिवासी मधु को कथित तौर पर खाना चुराने के आरोप में भीड़ ने बांधकर पीट-पीट कर मार डाला था। इसी महीने 13 मई को मलप्पुरम में एक समूह ने बिहार के रहने वाले एक 36 वर्षीय व्यक्ति को चोरी करने की कोशिश करने के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला था।