फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17- year-old Badminton player died in Trial room

मॉल के ट्रायल रूम में गिरकर 17 वर्षीय बैडिंटन खिलाड़ी की मौत

Thu, 02 Jun 2016 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
17- year-old Badminton player died in Trial room
निहार थैकर - फोटो : Mumbai mirror

बुधवार को 17 साल के जिला लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी की मॉल के ट्रॉयल रूम में गिरकर मौत हो गई। मरीन ड्राइव के रहने वाले निहार थैकर परेल मॉल के ट्रायल रूम में कपड़े बदल रहे थे तभी अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा और वो वहीं गिर गए। 

विज्ञापन


मृतक निहार के परिजनों का कहना है कि उसे पहले कभी किसी तरह का दौरा नहीं पड़ा। दोड़ा पड़ने के बाद निहार को पेरेल के ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। निहार का इलाज करने वाले न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नितिन संपत ने बताया कि निहार के दिमाग में टी सोलियम के लार्वा से इंफेक्शन हो गया था।
विज्ञापन


इस तरह का इन्फेक्शन आमतौर पर सुअर का मांस खाने वालों के अंदर ज्यादा होता है या फिर उनके अंदर जो सब्जियां धोकर नहीं बनाते। निहार के पिता संदीप थैकर ने मिरर को बताया, "मैं, मेरी पत्नी और निहार रविवार को बैडमिंटन जूते खरीदने के लिए दुकान पर गए थे। हम मॉल में शाम के 4 बजे से थे जूते खरीदने से पहले हम कुछ कपड़े देखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निहार कुछ कपड़े देखने के लिए ट्रायल रूम चला गया। लेकिन काफी देर बाद भी निहार ट्रायल रूम से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद शक होने पर गार्ड ने ट्रायल रूम के अंदर देखा तो निहार जमीन पर पड़ा था। निहार की हालत देखकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन बुधवार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डॉ. संपत ने मुम्बई मिरर को बताया कि जब तक निहार को अस्पताल लाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी, कम से कम 10 मिनट तक तो वो ट्रॉयल रूम में ही बेहोश पड़ा रहा फिर अस्पताल लाने में कम से कम 45 मिनट लग गए।

दौड़ा पड़ने से उसके ब्रेन में आक्सीजन नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण वो बेहोश हो गया, अस्पताल आते ही उसे वेंटीलेटर पर रखा गया, ब्लड प्रेसर ठीक करने के लिए उसे कुछ दवाएं भी दी गईं, लेकिन हम उसे बचा न सके।

 
निहार पिछले तीन साल से मुम्बई का जिला लेवल बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर रहा था। निहार के कोच के अनुसार वो बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी था। एनएचएम जोशी पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अहमद पठान ने इसे प्राकृतिक मौत बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed