फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 passengers injured in kolkata metro fires

कोलकाता मेट्रो में आग लगने से 16 यात्री घायल, शीशे तोड़कर निकाला बाहर

Thu, 27 Dec 2018 07:50 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 27 Dec 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
16 passengers injured in kolkata metro fires

कोलकाता में बृहस्पतिवार शाम को मेट्रो कोच में आग लग जाने की वजह से यात्रियों में भारी आतंक फैल गया। आग लगने से कोच में धुआं भर जाने की वजह से 16 यात्री बीमार हो गए। सभी घायलों को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह घटना रबींद्र सदन और मैदान स्टेशन के बीच हुई। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मैदान स्टेशन से आगे बढ़ते ही दमदम जाने वाले मेट्रो के इंजन के बगल वाले कोच में आग लग गई और डिब्बे में धुआं भरने लगा। जिससे यात्रियों में भारी आतंक फैल गया। आग की जानकारी मिलते ही ट्रेन को रोक दिया गया। उसके बाद शीशा तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


मेट्रो यात्रियों ने रेलवे प्रबंधन पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आग लगने के बावजूद ट्रेन आगे बढ़ती रही। ट्रेन रुकने के बाद भी आधे घंटे से ज्यादा समय तक कोई सहायता के लिए नहीं पहुंचा। बाद में यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इससे धुआं बाहर निकला। इस बीच, धुएं की वजह से दम घुटने का कारण कई यात्रियों की तबियत बिगड़ गई। ऐसे 16 बीमार यात्रियों में से छह को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को फौरन रोक दिया गया और मेट्रो रेलवे के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और कोलकाता पुलिस के आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी सूचना दी गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड के तीन इंजन भी मौके पर पहुंच गए।

मेट्रो यात्री ने सुनाई आपबीती

एक महिला यात्री ने बताया कि स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ते ही अचानक आग की लपटें नजर आईं और कोच में धुआं भरने लगा। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी। बार-बार फोन करने के बावजूद मेट्रो रेलवे के कर्मचारी सहायता के लिए नहीं पहुंचे। आधे घंटे से ज्यादा समय तक भीतर फंसे होने के बाद यात्रियों ने कोच की खिड़की के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद लोगों को बाहर निकाला गया।

इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि यात्रियों के आरोप की जांच की जाएगी। लेकिन राहत की बात यह है कि किसी यात्री की जान को कोई नुकसान पहुंचा और सबको सुरक्षित निकाल लिया गया। बचाव कार्य में देरी के सवाल पर उनका कहना था कि पहले बाहर से आग बुझाई गई। उसके बाद ही यात्रियों को बाहर निकाला गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed