फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 deaths due to heavy rains in Kerala, loss of 6 million

केरल में भारी बारिश और आंधी के चलते 16 की मौत, 6 करोड़ का नुकसान

Tue, 12 Jun 2018 07:20 AM IST
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम Updated Tue, 12 Jun 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
16 deaths due to heavy rains in Kerala, loss of 6 million
rain
केरल के राजस्व मंत्री ई चंद्रशेखरन ने कहा है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले दो दिनों से हो रही तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने अब तक 16 लोगों की जान ले ली है और लगभग 6 करोड़ की फसल को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि राज्य में मानसून 29 मई को ही दस्तक दे चुका है।
विज्ञापन


मंत्री ने विधानसभा को बताया कि बारिश में 1,109 मकान आंशिक रूप से छतिग्रस्त हुए हैं और 61 पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। जबकि 33 परिवारों के 122 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथाला ने विधानसभा में इस बात को उठाया था। जिस पर मंत्री ने बताया था कि 188.41 हेक्टेयर कृषि भूमि पर 6.34 करोड़ तक की फसल को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस आपदा से 2,784 किसान प्रभावित हुए हैं। चंद्रशेखरन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है उन्हें भी मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed