फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   152 police personnel will get Union Home Ministers medal for excellence in investigation 28 women officers also included

सम्मान: जांच में उत्कृष्टा के लिए 152 पुलिस कर्मियों को मिलेगा मेडल, 28 महिला अधिकारी भी शामिल 

Thu, 12 Aug 2021 12:59 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 12:59 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 152 पुलिसकर्मियों को इस बार का जांच में उत्कृष्टता पदक दिया जाएगा। इसमें 28 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
152 police personnel will get Union Home Ministers medal for excellence in investigation 28 women officers also included
Police Medal - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जांच में उत्कृष्टता के लिए मिलने वाला केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2021 से इस बार 152 पुलिस कर्मियों को नवाजा जाएगा। इन 152 पुलिसकर्मियों में 15 पुलिसकर्मी सीबीआई से, 11-11 पुलिसकर्मी महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश पुलिस से, 10 उत्तर प्रदेश पुलिस से, नौ पुलिसकर्मी केरल व राजस्थान से, आठ तमिलनाडु, सात बिहार व छह-छह पुलिसकर्मी गुजरात, कर्नाटक व दिल्ली से हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के तहत इन 152 पुलिसकमिर्यों में 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


2018 से दिया जा रहा मेडल 
किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को यह मेडल 2018 से दिया जा रहा है। इस पदक का उद्देश्य पुलिसर्मियों को प्रोत्साहित करना है। 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए थे। इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में मिला था 121 पुलिसकर्मियों को पदक 
2020 में केंद्रीय गृह मंत्री जांच में उत्कृष्टता पदक 121 पुलिसकर्मियों को दिया गया था। इसमें 15 सीबीआई से, 10 मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस से, आठ उत्तर प्रदेश पुलिस से, सात केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस से, और शेष अन्य राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों से थे। इसमें 21 महिला पुलिस अधिकारी शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed