फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   150 kilogram gold given as donation to temples

इस शख्स की भगवान में है ऐसी आस्था कि दान में दे दिया 150 किलो सोना

Tue, 10 May 2016 04:18 PM IST
अनुज कुमार मौर्या/अमर उजाला, नई दिल्ली
अनुज कुमार मौर्या/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
150 kilogram gold given as donation to temples
लखी ग्रुप के सीईओ दिलीप कुमार लखी

मुंबई के लखी समूह के सीईओ दिलीप कुमार लखी की आस्था भगवान में इतनी अधिक है कि उन्होंने तीन सालों में दो मंदिरों को करीब 150 किलो सोना दान में दे दिया है।

विज्ञापन


इसमें से 100 किलो सोना गुजरात के सोमनाथ मंदिर को दिया गया है। सोमनाथ मंदिर प्रशासन ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में इस बात की पुष्टि भी की है। वहीं दूसरी ओर कंपनी की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार समूह ने करीब 51 किलो सोना उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर को भी दिया है।
विज्ञापन


हीरे का कारोबार करने वाले दिलीप कुमार ने इसी साल सोमनाथ मंदिर को 40 किलो सोना दान में दिया है, जबकि इससे पहले के सालों में 60 किलो सोना दान दिया था।

कितना भव्य है ये मंदिर?

मंदिर की भव्यता का पता इसी बात से चलता है कि मंदिर का गेट भी सोने का बना हुआ है। मंदिर में गर्भगृह, नाग, दीवारें, झंडे का डंडा, डमरू, त्रिशूल, शिखर और शिवमुकुट सोने का बना हुआ है। साथ ही सोने के आभूषणों से भी इसे सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जाता है कि सदियों पहले सोमनाथ महादेव मंदिर पूरा सोने से बना था, लेकिन इसे कई बार लुटेरों के द्वारा लूटा गया और बाद में यह मंदिर मात्र पत्थर का रह गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था और 1995 में उस समय के राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा ने इसे देश को दे दिया।


क्या है लखी समूह का इतिहास?

लखी समूह करीब 60 सालों से हीरे का कारोबार कर रहा है। इसकी शुरुआत 1944 में दिलीप कुमार लखी के पिता श्री विसनदास होलाराम लखी ने जयपुर से की थी।

तब से लेकर अब तक इस समूह ने पूरे देश में अपनी शाखाएं खोल ली हैं और मुंबई में इसकी मुख्य शाखा है। आज के समय में लखी समूह देश में हीरे का काम करने वाले सबसे बड़े समूहों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed