फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 year old roadways buses will be removed from roads of Maharashtra, CM Fadnavis said - will increase CNG-LNG

Maharashtra: सड़कों से हटेंगी 15 साल पुरानी रोडवेज बसें, सीएम फडणवीस बोले- सीएनजी और एलएनजी को बढ़ावा देंगे

Tue, 31 Dec 2024 11:16 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 31 Dec 2024 11:16 AM IST
सार

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हर विभाग के अगले 100 दिन की योजना पर चर्चा की।  सीएम फडणवीस ने राज्य परिवहन निगम से 15 साल पुरानी रोडवेज बसों को हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही 13 हजार से अधिक पुराने सरकारी वाहनों को हटाने का एलान किया। सीएम ने कहा कि पुरानी बसों को हटाकर राज्य परिवहन निगम में एलएनजी और सीएनजी बसें लाई जाएंगीं।

विज्ञापन
15 year old roadways buses will be removed from roads of Maharashtra, CM Fadnavis said - will increase CNG-LNG
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने काम शुरू कर दिया है। सीएम फडणवीस ने राज्य परिवहन निगम से 15 साल पुरानी रोडवेज बसों को हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही 13 हजार से अधिक पुराने सरकारी वाहनों को हटाने का एलान किया। सीएम ने कहा कि पुरानी बसों को हटाकर राज्य परिवहन निगम में एलएनजी और सीएनजी बसें लाई जाएंगीं।

विज्ञापन


सह्याद्रि गेस्ट हाउस में एक समीक्षा बैठक के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हर विभाग के अगले 100 दिन की योजना पर चर्चा की। सीएम ने सड़क सुरक्षा पर जोर दिया। साथ ही सड़क हादसों को रोकने और उनकी जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करने की जरूरत बताई। बैठक में गूगल के साथ हुए समझौते पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में परिवहन क्षेत्र में सुरक्षा अभियानों के संचालन और विभाग की दक्षता को बेहतर करने के उपायों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही परिवहन, बंदरगाह और महाराष्ट्र हवाई अड्डा विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के काम की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन


बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार, ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे, कपड़ा मंत्री संजय सावकारे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाईअड्डा परियोजनाओं की समीक्षा की थी
इससे पहले सीएम फडणवीस ने रत्नागिरी, शिरडी, अमरावती (बेलोरा), पुरंदर, कराड, चंद्रपुर (मोरवा), सोलापुर, धुले, फलटन, अकोला और गढ़चिरौली में चल रही हवाईअड्डा परियोजनाओं की समीक्षा की थी। उन्होंने जीएमआर नागपुर के लिए 786.56 हेक्टेयर भूमि से संबंधित एमओयू पर चर्चा की, जिसमें मिहान क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा भी शामिल है। उन्होंने कहा था कि राज्य में हवाई कनेक्टिविटी में सुधार की काफी गुंजाइश है। हवाई कनेक्टिविटी में सुधार के लिए राज्य सरकार और केंद्र हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed