फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 year girl drugged and sexually harassed by 4 men in Jamnagar

जामनगर में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 04 Oct 2020 10:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 04 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
15 year girl drugged and sexually harassed by 4 men in Jamnagar
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुष्कर्म और हत्या की निर्मम घटना के जख्म अभी ताजा हैं और गुजरात के जामनगर में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने फिर सवाल उठा दिया है कि देश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। पिछले सप्ताह हुई यह घटना जामनगर के महादेवनगर इलाके की है जहां चार लोगों ने 15 वर्षीय एक किशोरी को नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण) एपी जड़ेजा ने बताया कि घटना 28 सितंबर को जामनगर की खोड़ियार कॉलोनी के महादेव नगर में हुई। उन्होंने बताया कि चार आरोपियों ने 15 वर्षीय किशोरी को नींद की गोलियां खिलाईं और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों, दर्शन भाटिया, मिलन भाटिया और देवरन गडवी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा आरोपी मोहित भाटिया फिलहाल फरार है।
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपी महादेवनगर के कहने वाले हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पीड़िता किशोरी चारों में से एक आरोपी को जानती थी और उससे मिलने गई थी। जब उसने उसे नशे की दवा खिला दी और बाकी तीनों को दुष्कर्म करने के लिए बुलाया। इसके बाद चारों आरोपियों ने इस जघन्य हरकत को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों को पॉक्सो और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का एक अन्य मामला राज्य के महीसागर जिले के संतरामपुर में सामने आया था। यहां दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर 35 वर्षीय एक महिला से कई बार दुष्कर्म किया था और उसे धमकी दी थी। एक समाचार एजेंसी के अनुसार आरोपियों को महिला का फोन नंबर एक रिचार्ज बूथ से मिला था। इस मामले में संतराम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed