फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 million in cash seized from different parts of the country

देश के विभिन्न हिस्सों से 1.5 करोड़ की नकदी जब्त, जानें कहां-कहां पड़ी रेड?

Mon, 19 Dec 2016 03:09 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला/ ब्यूरो/एजेंसी Updated Mon, 19 Dec 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
15 million in cash seized from different parts of the country
फाइल फोटो

नोटबंदी के बाद काले धन के खिलाफ जारी छापेमारी में बड़े पैमाने पर नए और पुराने नोटों के जब्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस कड़ी में रविवार को हैदराबाद से 66 लाख, नोएडा से 18 लाख, सहारनपुर में 3 लाख, विजयवाड़ा से 7 लाख, अमृतसर से 15.49 लाख रुपये, आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से 18.7 लाख रुपये और अहमदाबाद से 22.5 लाख रुपये मूल्य की देशी-विदेशी करेंसी जब्त की गई।

विज्ञापन


इस तरह से देश के विभिन्न हिस्सों से 1.5 करोड़ की नकदी जब्त की गई। इस बीच, पुलिस ने एक्सिस बैंक की नोएडा की एक शाखा से दो खातों की विस्तृत जानकारी मांगी है। बैंक की इस शाखा पर पिछले दिनों आयकर विभाग की छापेमारी में 20 फर्जी कंपनियों के खातों में 60 करोड़ रुपये जमा होने का पता चला था। बैंक से सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


हैदराबाद में काले धन के खिलाफ अभियान के तहत आयकर विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को कुल 66 लाख रुपये के नए नोट जब्त किए। विभाग की टीम ने 16 दिसंबर को हिमायतनगर से 36 लाख और 17 दिसंबर को टैंक बुंड इलाके से 30 लाख की नकदी जब्त की। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के पास से 7 लाख रुपये के नए नोट जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अधिकारी के पास पांच करोड़ रुपये की बेहिसाबी संपत्ति भी मिली है। भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने शनिवार और रविवार को अधिकारी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना स्थित 11 ठिकानों पर छापेमारी की। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से पुलिस ने 18.7 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। जब्त नकदी का अधिकांश हिस्सा 2000 के नोट में है। इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा से 6 लाख नेपाली व 58 हजार भारतीय करेंसी जब्त

15 million in cash seized from different parts of the country
फाइल फोटो

नोएडा के सेक्टर 57 से यूपी एटीएस और आयकर विभाग ने शनिवार को 18 लाख रुपये के नए नोट जब्त किए। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान जींद निवासी विनय कुमार और हिसार के महेंद्र कुमार तथा प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। सहारनपुर में भी तीन लाख के नए नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब के अमृतसर से पुलिस ने 15.49 लाख रुपये की नकदी और 600 ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान फिरोजपुर निवासी कलराज सिंह, मलकित सिंह और जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।

जब्त नकदी में 12 लाख के नए नोट हैं। उधर, अहमदाबाद से एक व्यक्ति के पास से 22.5 लाख रुपये मूल्य की देशी-विदेशी करेंसी जब्त की गई। शहर के वातवा इलाके से हिरासत में लिए गए नासिक के एक व्यक्ति के पास से 1.5 लाख रुपये के 2000 के नोट के साथ ही 625 पाउंड और 46 सऊदी रियाल जब्त की गई।

भारत-नेपाल सीमा स्थित पालिया से पुलिस ने शनिवार की रात सीमा शुल्क विभाग के दो अधिकारियों के कब्जे से 6 लाख की नेपाली और 58 हजार की भारतीय करेंसी जब्त की। जब्त भारतीय करेंसी 2000 के नोट की शक्ल में हैं। इससे पहले शुक्रवार को तिकोनिया थाना क्षेत्र के खखरौला चौकी से एसएसबी ने 98 हजार रुपये की भारतीय और दो लाख रुपये से अधिक की नेपाली करेंसी जब्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed