{"_id":"6a29651d1eb30191210a1876","slug":"1400-crore-bank-fraud-property-worth-rs60-crore-near-the-arabian-sea-seized-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: 1400 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, अरब सागर के निकट 60 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: 1400 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, अरब सागर के निकट 60 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
Wed, 10 Jun 2026 06:52 PM IST
Rahul Kumar
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ED
ईडी ने 1400 करोड़ रुपये के एसकेएनएल बैंक धोखाधड़ी मामले में रायगढ़ (महाराष्ट्र) के मुरुड में अलीबाग के पास अरब सागर के सामने स्थित 60 करोड़ रुपये से ज़्यादा की प्रॉपर्टी जब्त की है। इससे पहले जांच एजेंसी ने लंदन में बकिंघम पैलेस के पास स्थित एक महंगी प्रॉपर्टी को अस्थायी रूप से अटैच किया था। इसकी कीमत लगभग 119.55 करोड़ रुपये बताई गई है।
ईडी के मुताबिक, मेसर्ज एस कुमार नेशनवाइड लिमिटेड (एसकेएनएल) के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन शंभु कुमार कसलिवल ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के कंट्रोल वाली कंपनियों एवं ग्रुप कंपनियों के नेटवर्क का इस्तेमाल फंड को इधर-उधर करने और लेयरिंग करने के लिए किया था। यह उस समय की बात है जब एसकेएनएल ने बैंकों के कंसोर्टियम से बड़ी क्रेडिट सुविधाएं ली थीं।
एसकेएनएल से डायवर्ट किए गए फंड का इस्तेमाल आखिर में रायगढ़ के मुरुड में अलीबाग के पास अरब सागर के सामने स्थित एक प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए किया गया था। 1400 करोड़ रुपये के एसकेएनएल बैंक धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच में यह पाया गया कि यह प्रॉपर्टी सीधे तौर पर अपराध से हुई कमाई (प्रोसीड्स ऑफ़ क्राइम) से खरीदी गई थी।
विज्ञापन
ईडी की जांच से पता चला है कि अलग-अलग बैंकों से एसकेएनएल को दिए गए लोन का पैसा कथित तौर पर नितिन कासलीवाल के कंट्रोल वाली जुड़ी हुई कंपनियों के नेटवर्क के ज़रिए दूसरी जगहों पर भेजा गया। इससे पहले, जांच एजेंसी ने पीएमएलए 2002 की धारा 17 के तहत 23.12.2025 को तलाशी ली थी। विदेशी ट्रस्ट और कंपनियों के ज़रिए रखी गई विदेशी संपत्ति से जुड़े सबूत जुटाए थे। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर, ईडी इंदौर ने लंदन में बकिंघम पैलेस के पास मौजूद एक महंगी प्रॉपर्टी को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया था। इसकी कीमत लगभग 119.55 करोड़ रुपये है।