फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 year old Gujarat boy sign deal of 5 crore for his own anti landmine drone

14 साल के छात्र ने साइन की 5 करोड़ की डील

Sat, 14 Jan 2017 07:48 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला, टीम डिजिटल
नई दिल्ली/अमर उजाला, टीम डिजिटल Updated Sat, 14 Jan 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
14 year old Gujarat boy sign deal of 5 crore for his own anti landmine drone
अहमदाबाद ड्रोन
दसवीं कक्षा के छात्र हर्षवर्धन ज़ाला ने हाल ही में संपन्न हुए वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट में सरकार की विज्ञान काउंसिल के साथ 5 करोड़ रुपये का अग्रीमेंट साइन किया है। जाला ने एक एंटी लैंडमाइन ड्रोन का निर्माण किया है जिसके द्वारा सेना और अन्य सुरक्षा बल आसानी से बिछी हुई लैंडमाइन का पता लगा सकेंगे। इतना ही नहीं इस ड्रोन की मदद से सुरक्षा बल इसको नष्ट भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


ड्रोन से पहले बनाया था रोबोट

अखबारों में लैंडमाइन से होने वाली जवानों की मौतों और घायल होने की खबरें पढ़ने के बाद ज़ाला ने इसके लिए कुछ करने का निर्णय लिया। इसके लिए पहले एक रोबोट बनाया था लेकिन उसका वजन ज्यादा होने से ब्लास्ट का ट्रिगर दबने की आशंका के चलते अपने इस आइडिया को ड्राप कर दिया। इसके बाद ज़ाला ने एक ड्रोन के प्रोटोटाइप पर काम शुरू किया जो आसानी से लैंडमाइन का पता लगा सके।
विज्ञापन

 

राज्य सरकार ने की मदद

14 year old Gujarat boy sign deal of 5 crore for his own anti landmine drone
हर्ष
राज्य सरकार ने की मदद

राज्य सरकार ने भी हर्ष के फाइनल प्रोटोटाइप के आधे हिस्से के लिए आर्थिक मदद की है। प्रोटोटाइप में इस ड्रोन की लागत पांच लाख रुपये के करीब आई है। एक बार इन्फ्रारेड सेंसर के जरिए ड्रोन, सुरंग का पता लगा लेगा, उसके बाद 50 ग्राम का डेटोनेटर उसे निष्क्रिय करने का काम करेगा। गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टैक्नॉलॉजी के प्रमुख डॉ नरोत्तम साहू ने कहा कि हर्ष के साथ एमओयू साइन हो गया है और आने वाले दिनों में गुजरात सरकार उनके साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करेगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed