{"_id":"590ed18e4f1c1b38548508fe","slug":"14-year-old-girl-takes-charge-of-school-principal-for-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दिया आईडिया और 14 साल की लड़की बनी प्रिंसिपल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसडीएम ने दिया आईडिया और 14 साल की लड़की बनी प्रिंसिपल
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sun, 07 May 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में एक उच्च प्राथमिक स्कूल में 14 साल की लड़की को प्रिंसिपल बनाया गया। मामला सिंहभूम के दुरकु गांव का है। यहां प्रियंका मुरमू नाम की लड़की को शनिवार को स्कूल का प्रिंसिपल बनाया गया।
विज्ञापन
बच्ची को प्रिंसिपल बनाने का आईडिया उप जिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय का था।
अरे चौंकिए मत! इस लड़की को केवल एक दिन के लिए स्कूल का मानद प्रिंसिपल बनाया गया था। सुबह स्कूल पहुंचने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल सुनील यादव और गांव के प्रधान लक्ष्मी चरण सिंह प्रियंका को प्रिंसिपल चैंबर तक ले गए। इसके बाद वो प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठी। वो सुबह की प्रार्थना में प्रिंसिपल के तौर पर ही शामिल हुई।
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि शिक्षक और छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास समाज में सुधार लाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रियंका ने सभी कक्षाओं का दौरा किया और साथ ही मिड डे मिल की तैयारी का जायजा लिया और छात्रों को परोसे जाने से पहले खुद भोजन चखा। बता दें कि प्रियंका फिलहाल दसवीं क्लास की छात्रा है।
प्रियंका ने बताया कि एक दिन के लिए स्कूल प्रिंसिपल बनने से वो खुश है। वो कड़ी मेहनत करेगी और एक दिन असली स्कूल प्रिंसिपल बनेगी।