{"_id":"590d6c954f1c1bbf704413a5","slug":"after-mp-new-finanancial-will-start-in-january-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP के बाद झारखंड बना दूसरा राज्य, जनवरी से शुरू होगा नया वित्तीय वर्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP के बाद झारखंड बना दूसरा राज्य, जनवरी से शुरू होगा नया वित्तीय वर्ष
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Sat, 06 May 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
रघुबर दास
- फोटो : ANI
झारखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट इस साल दिसंबर में पेश करेगी। जबकि राज्य में वित्तीय वर्ष अब जनवरी से दिसंबर तक का होगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की। पीएम मोदी द्वारा वित्त वर्ष बदलने की बात कहने के बाद झारखंड देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां पर 2018 से वित्त वर्ष जनवरी से दिसंबर तक लागू होगा।
विज्ञापन
23 अप्रैल को दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष बदलने की अपील की थी। इस फैसले को झारखंड सरकार का एक बड़ा फैसला माना जा रहा है। इसके साथ ही झारखंड मध्यप्रदेश के बाद वित्तीय वर्ष बदलने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अब तक वित्तीय वर्ष पहले 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता था। लेकिन अब राज्य में वित्तीय वर्ष को जनवरी से दिसंबर तक किया जाएगा।