फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 year old boy fleeing Mumbai leaving his home, know what was the reason

ऑनलाइन क्लास से इतना परेशान हुआ छात्र कि घर छोड़कर भाग गया, चिट्ठी में लिखी ये बात

Thu, 21 Jan 2021 10:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Jan 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
14 year old boy fleeing Mumbai leaving his home, know what was the reason
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गुजरात के सूरत में रहने वाला 14 साल का एक लड़का घर छोड़ कर मुंबई चला गया। उसने अपने घर वालों के लिए एक चिट्ठी छोड़ी थी। चिट्ठी पढ़कर माता-पिता के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। उसके भागने की वजह जब पता चली तो पुलिस को शंका हुई कि वह जरूर किसी परिचित के घर ही गया होगा। आखिरकार पुलिस ने पड़ताल कर उसका ठौर-ठिकाना ढूंढ निकाला। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र सूरत के रंडेर इलाके में स्थित अपने घर से सोमवार की दोपहर भाग गया। रंडेर पुलिस थाने के निरीक्षक जे पी जडेजा ने बताया, ‘‘जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चा और उसके माता-पिता चार साल पहले तक भयंदर इलाके में रहते थे और उसे वहां के अपने दोस्तों की बहुत याद आती थी। सूरत में वह सामान्य महसूस नहीं कर रहा था ।’’
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लड़का उस समय सूरत स्थित अपना घर छोड़ कर चला गया जब उसके माता-पिता कहीं गए हुए थे । जब वह नहीं मिला तो उसके पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिखा था चिट्ठी में
जडेजा ने कहा कि घर से भागने से पहले किशोर ने एक चिठ्ठी छोड़ी थी जिसमें लिखा था, ‘‘मम्मी और पापा, मैंने आपको बहुत दुख दिया है, लेकिन अब मैं बहुत दूर जा रहा हूं। स्कूल की ऑनलाइन कक्षाओं में जो कुछ पढ़ाया जाता है, वह सब मेरे समझ में नहीं आता। सभी दुखों के लिये मुझे माफ कर दीजिए।’’


कोरोना वायरस महामारी के कारण देश के बाकी कई राज्यों की तरह गुजरात में भी दसवीं एवं 12 वीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। जडेजा ने कहा, ‘‘हमने लड़के की तलाश शुरू की। भयंदर में रहने वाले उसके चाचा ने बुधवार को लड़के के पिता को फोन कर बताया कि वह सुरक्षित घर पर पहुंच चुका है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बच्चे के माता-पिता उससे मिलने के लिए मुंबई रवाना हो गए। पुलिस ने हालांकि, यह नहीं बताया कि बच्चा भयंदर कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed