फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 coaches derail of Ajmer Saeldah express near Roora

सियालदाह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, 100 घायल

Wed, 28 Dec 2016 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
14 coaches derail of Ajmer Saeldah express near Roora

कानपुर देहात के रूरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह 5:18 बजे सियालदाह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12987 अप) के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें से दो सूखी नहर में जा गिरे। शुक्र है कि हादसे में किसी यात्री की मौत नहीं हुई लेकिन 100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। उनका इलाज कानपुर देहात के माती जिला अस्पताल और कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है। चार की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी। दुर्घटना की प्रारंभिक वजह पटरी का टूटना माना जा रहा है।

विज्ञापन

- ट्रेन डिरेलमेंट से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग ठप हो गया। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया
- 24 घंटे में रूट क्लियर होने की संभावना है। कानपुर देहात जिले में सवा महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा रेल हादसा है
- इससे पहले 20 नवंबर को कानपुर देहात के पुखरायां स्टेशन के पास झांसी रूट पर इंदौर-पटना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 152 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे
विज्ञापन

- सियालदाह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के सियालदाह से राजस्थान के अजमेर तक आती-जाती है
- चीख पुकार सुन इलाकाई लोगों ने पहुंचकर यात्रियों की मदद की और उन्हें बोगियों से सुरक्षित निकाला
-  तमाम घायल यात्री खुद ही डिब्बों से बाहर निकलने लगे, उस समय अंधेरा था लेकिन स्टेशन बगल में ही होने से रोशनी थी
- दोपहर 12:48 बजे डीजल इंजन लगाकर ट्रेन की सुरक्षित बचीं आठ बोगियों को अजमेर के लिए रवाना किया गया
- शाम को माती अस्पताल में भर्ती घायलों को भी कानपुर के हैलट अस्पताल शिफ्ट किया जाने लगा
- रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार रुपये तथा मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है
विज्ञापन
विज्ञापन

- सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस हादसे की जांच शुक्रवार और शनिवार को उत्तरी सर्किल, नई दिल्ली के सीआरएस शैलेश कुमार पाठक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर करेेंगे
- सुबह 9:30 बजे डिप्टी सीटीएम ऑफिस में रेल हादसे के संबंध में जानकारी देने वाले प्रत्यक्षदर्शियों को भी बुलाया गया है 





 
रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश
घटना के तुरंत बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपुर्ण घटना है। मैं रेस्क्यू और राहत काम पर नजर रख रहा हूं। रेलवे के  अफसरों को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि जख्मी लोगों को मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed