फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 best medical institutions of the country will help medical colleges against Corona virus

कोविड-19 जांच: देश के टॉप 14 चिकित्सा संस्थान करेंगे मेडिकल कॉलेजों की मदद

Mon, 13 Apr 2020 04:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 13 Apr 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
14 best medical institutions of the country will help medical colleges against Corona virus
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

देश के 14 बेहतरीन चिकित्सा संस्थान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश के सभी मेडिकल कॉलेजों की मदद करेंगे। ये संस्थान कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए इसके परीक्षण को बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताएंगे। इस कदम से देशभर में कोरोना वायरस की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से इस काम के लिए दिल्ली स्थित एम्स, चंडीगढ़ में पीजीआई और बेंगलुरु स्थित निम्हांस जैसे 14 बेहतरीन चिकित्सा संस्थानों को चुना गया है। ये 14 संस्थान देश के सभी निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों को कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु प्रयोगशालायें शुरू करने में तकनीकी और कौशल संबंधी मदद मुहैया कराएंगे। दरअसल, देशभर में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आईसीएमआर ने पूरे देश में विषाणु विज्ञान प्रयोगशालाओं का दायरा बढ़ाने के लिए यह पहल की है।
विज्ञापन


इसका मकसद कोरोना वायरस की परीक्षण सुविधाओं को बढ़ाते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों के आसपास इस तरह की प्रयोगशालाएं स्थापित करना है। आईसीएमआर के एक अधिकारी ने बताया कि परिषद ने सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों से कोविड-19 के परीक्षण की सुविधा शुरू करने के लिये आवेदन भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस सुविधा को देश के हर हिस्से तक पहुंचाने के लिए आईसीएमआर ने 14 चिकित्सा संस्थानों का चुनाव किया है। इन संस्थानों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सभी मेडिकल कॉलेजों को लेटेस्ट प्रयोगशालायें स्थापित करने के लिये प्रोत्साहित करें और इस दिशा में हर तरह की मदद भी मुहैया कराएं।


आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने इस काम के लिए सभी 14 संस्थानों के निदेशकों को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रयोगशालाओं के विस्तार में मेडिकल कॉलेजों को ढांचागत सुविधाओं से लेकर प्रशिक्षण तक हर प्रकार की मदद देने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने इन संस्थानों से मेडिकल कॉलेजों के मार्गदर्शक के रूप में इस दायित्व का निर्वाह करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed