फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 Bangladeshis caught in Assam, Chief Minister Sarma said - We are keeping a close watch on the border

Assam: असम में पकड़े गए 14 बांग्लादेशी, मुख्यमंत्री सरमा बोले- हम सीमा पर रख रहे कड़ी नजर

Wed, 02 Oct 2024 06:12 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Wed, 02 Oct 2024 06:12 PM IST
सार

सीएम सरमा ने असम पुलिस बल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से बांग्लादेश में स्थिति तनावपूर्ण हुई है। हम सीमा पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इस अवधि में 108 घुसपैठियों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
14 Bangladeshis caught in Assam, Chief Minister Sarma said - We are keeping a close watch on the border
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम में घुसपैठ करते हुए 14 बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से प्रवेश करते पकड़े गए बांग्लादेशियों में से नौ के पास आधार कार्ड थे। एक्स पर सीएम सरमा ने पोस्ट किया कि बांग्लादेशियों को दक्षिण सलमारा-मनकाचर और करीमगंज जिलों में पकड़ा गया। इनमें से नौ के पास भारतीय आधार कार्ड पाए गए।

विज्ञापन


सीएम ने असम पुलिस बल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से बांग्लादेश में स्थिति तनावपूर्ण हुई है। हम सीमा पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इस अवधि में 108 घुसपैठियों को पकड़ा है। असम के करीमगंज, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। 
विज्ञापन


करीमगंज के सुतारकांडी में एक एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) है। पूर्वोत्तर में तीन आईसीपी हैं। जिनमें से दो अन्य मेघालय के डौकी और त्रिपुरा के अखौरा में स्थित है। असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने हाल ही में कहा था कि राज्य पुलिस और बीएसएफ कानून के अनुसार गैर-भारतीयों को बांग्लादेश से देश में प्रवेश करने के प्रयास को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है। सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों को संकटग्रस्त बांग्लादेश से लौटने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed