फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 schools in Bengaluru evacuated after bomb threat by mail police search premises Latest News Updates

Bomb Threat: बंगलूरू के 44 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली; पुलिस ने सभी परिसर खाली कराए

Fri, 01 Dec 2023 10:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Dec 2023 10:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पुलिस जांच करेगी। उन्हें ऐसा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं है। मैंने पुलिस को स्कूलों का निरीक्षण करने और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग से प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।

विज्ञापन
13 schools in Bengaluru evacuated after bomb threat by mail police search premises Latest News Updates
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू के कई स्कूलों को शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में दावा किया गया कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए थे। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद सभी स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बंगलूरू के 44 निजी स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके बाद स्कूलों ने अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि हम आज स्कूल में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों से सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना करना पड़ा रहा है। हम अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए हमने छात्रों को तुरंत तितर-बितर करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


हम कोई जोखिम नहीं ले सकते: जी परमेश्वर
इससे पहले मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि फिलहाल हमें 15 स्कूलों के बारे में जानकारी मिली है, जहां धमकी भरे ई-मेल आए हैं। पिछले साल भी ऐसी धमकियां मिली थीं। हम कोई जोखिम नहीं ले सकते, हम स्कूलों की जांच कर रहे हैं और कार्रवाई कर रहे हैं। स्कूलों में सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हम धमकी भरे कॉल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। हम सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जांच के निर्देश दिए: CM
वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पुलिस जांच करेगी। उन्हें ऐसा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं है। मैंने पुलिस को स्कूलों का निरीक्षण करने और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग से प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed