फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 people died in the explosion of illegal firecracker factory in West Bengal one injured is still critical

West Bengal: अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत, एक घायल की हालत अब भी नाजुक

Sat, 20 May 2023 10:36 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 20 May 2023 10:36 PM IST
सार

बंगाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम घायल रविंद्रनाथ मैती ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मैती को थर्ड डिग्री बर्न इंजरी थी। उनका शरीर 80 फीसदी से अधिक जल चुका था। मैती को एसएसकेएम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां हालत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
13 people died in the explosion of illegal firecracker factory in West Bengal one injured is still critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा के खादीकुल इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही घायलों का अस्पताल में अब भी इलाज जारी है। मामले में CM ममता बनर्जी ने ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों को 2.5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन

बंगाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर शाम विस्फोट में घायल हुई पिंकी मैती फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत भी बेहद नाजुक है। अधिकारी का कहना है कि शुक्रवार शाम घायल रविंद्रनाथ मैती ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मैती को थर्ड डिग्री बर्न इंजरी थी। उनका शरीर 80 फीसदी से अधिक जल चुका था। मैती को एसएसकेएम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां हालत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया था। नोटिस में आयोग से सरकार से चार सप्ताह के भीतर विस्फोट पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर एगरा के सहड़ा क्षेत्र में अचानक तेज विस्फोट की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी थी। लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फैक्ट्री की छत उड़ गई थी। फैक्ट्री के पास क्षत-विक्षत हालत में लोगों की लाशें पड़ी थी। कुछ लाशें तो सड़कों पर आ गई हैं। विस्फोट में कई लोग इसमें झुलस गए थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस का कहना है कि जिस जगह पर विस्फोट हुआ है, वह ओडिशा की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है। पुलिस ने घटना स्थल को घेर लिया है। विस्फोट के बाद पटाखा कारखाने में आग भी लग गई थी, जिस वजह से पास की झोपड़ी में भी आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने लगाए आरोप
मामले में भाजपा ने आरोप लगाया है कि अवैध फैक्ट्री को तृणमूल कांग्रेस के नेता कृष्णपांडा चला रहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने इसकी जांच एनआईए से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एनआईए जांच की मांग को लेकर वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखेंगे। वहीं दूसरी ओर, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अभी तक उनके पास पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को 2.5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, यदि इस मामले की एनआईए जांच होती है, तो उनको कोई आपत्ति नहीं है। वह चाहती हैं कि सच सामने आए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed