फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   13 out of 15 Who Died of Covid-19 in Bhopal Were Survivors of 1984 Gas Tragedy

भोपाल गैस त्रासदी में बचे 13 लोगों की कोरोना से मौत, राजधानी में महामारी से अब तक 15 की गई जान

Sat, 02 May 2020 05:33 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 May 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
13 out of 15 Who Died of Covid-19 in Bhopal Were Survivors of 1984 Gas Tragedy
कोरोना से मौत - फोटो : social media

महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश कोरोना के सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में पांचवें नंबर पर है। झीलों की नगरी भोपाल में कोरोना से 15 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि शहर में 508 लोग संक्रमित हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि मृतकों में 13 ऐसे लोग हैं, जो 1984 की भोपाल गैस त्रासदी में बच गए थे।

विज्ञापन


भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने भीषण गैस त्रासदी से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए काम कर रहे संगठनों के हवाले यह जानकारी दी। रचना ने बताया जिले में संक्रमण बढ़ता जा रहा है और गैस त्रासदी में बचे लोगों को कोरोना बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। रचना का कहना है कि इस बाबत हमने 21 मार्च को ही राज्य सरकार को आगाह कर दिया था। बावजूद सरकार ने गैस त्रासदी से प्रभावित लोगों की ओर ध्यान नहीं दिया। अगर इन लोगों का विशेष ध्यान नहीं दिया गया तो ये मारे जा सकते हैं। क्योंकि इनमें से अधिकतर लोग किडनी, फेफड़े और दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं और दुनियाभर में कोरोना से ऐसे ही लोगों की अधिक मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed