फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 lives were lost due to heat wave in navi mumbai no IMD observatory at khargar for weather update

Maharashtra: जहां लू की वजह से गई 13 की जान; वहां IMD की वेधशाला नहीं, जिससे स्थानीय मौसम की जानकारी मिल सके

Mon, 17 Apr 2023 08:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 17 Apr 2023 08:47 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने खारघर में समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने के लिए समारोह आयोजित किया था। इसके लिए विभाग ने आईएमडी से तापमान की जानकारी मांगी थी। जो विभाग ने 12 अप्रैल को दिया था। कार्यक्रम के दौरान लाखों लोग चिलचिलाती धूप में बैठे थे

विज्ञापन
13 lives were lost due to heat wave in navi mumbai no IMD observatory at khargar for weather update
भारतीय मौसम विभाग

विस्तार

नवी मुंबई के खारघर में रविवार को अधिक गर्मी और लू के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी। कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हुए थे, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम एकनाथ शिंदे सहित कई नेता भी शामिल हुए थे। लेकिन खास बात यह है कि खारघर में मौसम विभाग की कोई लैब नहीं है, इस वजह से विभाग वहां अलर्ट जारी नहीं कर पाया। महाराष्ट्र सरकार की मांग पर विभाग ने 35 किलोमीटर दूर स्थित सांताक्रूज लैब के अनुसार खारघर के तापमान की संभावना जाहिर की थी, जो 34-35 डिग्री सेल्सियस था। घटना के बारे में समाज सेवक अप्पासाहेब धर्माधिकारी का कहना है कि कार्यक्रम में लोगों की मौत बेहद दुखद है। मेरी अपील है कि घटना का राजनीतिकरण न किया जाए।

विज्ञापन

नजदीकी लैब सांताक्रूज में स्थित
हालांकि, कार्यक्रम में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था, जो मुंबई के रबाले लैब से दर्ज किया गया था। रबाले स्थित लैब ठाणे, बेलापुर औद्योगिक संघ द्वारा संचालित है। आईएमडी वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि अगर किसी स्थान पर कार्यक्रम होता है और वहां कोई लैब नहीं है, तो प्रोटोकॉल के अनुसार, हम नजदीकी लैब के आधार पर गणना करते हैं। खारघर से नजदीकी लैब सांताक्रूज में थी, इसलिए उसके अनुसार पूर्वानुमान जारी किया गया था। अधिकारी ने कहा कि मुंबई की तरह उसके आस-पास के शहरों में मौसम विभाग का बुनियादी ढांचा नहीं है। मुंबई में मौसम विभाग की लैब के अलावा नगर निगम के पास भी तकनीक उपलब्ध है। 

विज्ञापन

कई नेता हुए थे शामिल
महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने खारघर में समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने के लिए समारोह आयोजित किया था। इसके लिए विभाग ने आईएमडी से तापमान की जानकारी मांगी थी। जो विभाग ने 12 अप्रैल को दिया था। कार्यक्रम के दौरान लाखों लोग चिलचिलाती धूप में बैठे थे। आम जनता के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे भी गर्मी में बैठे थे। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए वह भी रुमाल लेकर बैठे थे। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

4.5 डिग्री से अधिक तापमान होने पर हीटवेव का अलर्ट
नायर ने कहा कि हमने अनुमान लगाया था कि सांताक्रूज के आधार पर खारघर में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम आर्द्रता 65-75 प्रतिशत रहने का अनुमान था और न्यूनतम तापमान 55-65 प्रतिशत था। नायर ने कहा कि आईएमडी के पास रिकॉर्डिंग के लिए नवी मुंबई के उस क्षेत्र में मौसम विभाग की कोई लैब नहीं है। रविवार को सांताक्रूज में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ही अधिक था। अधिकारी के अनुसार, सांताक्रूज में कोई लू की कोई संभावना ही नहीं थी। नायर के अनुसार, तापमान जब सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा होता है, तब आईएमडी हीटवेव का अलर्ट जारी करता है। रविवार को मुंबई के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक था। वहीं, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से भी कम था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed