फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 dead in fire

हवन की चिंगारी से लगी आग, 13 लोगों की मौत

Sat, 23 Apr 2016 05:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुगलसराय, गया
ब्यूरो/अमर उजाला, मुगलसराय, गया Updated Sat, 23 Apr 2016 05:03 AM IST
सार

  • तीन गंभीर रूप से झुलसे, सभी की हॉलत गंभीर
  • हवन पूजन की चिंगारी से फूस के छप्पर में लगी आग
  • कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

विज्ञापन
13 dead in fire
आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरंगाबाद जिले के दाऊद नगर अनुमंडल अंतर्गत तरार पंचायत के हरिनगर गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे हवन की चिंगारी से भोला पासवान के छप्पर के घर में आग लग गई। आग बढ़ने पर बगल का मकान भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इस घटना में छह बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय से पटना मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सभी की हॉलत गंभीर है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर बाद भोला पासवान के घर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। हवन पूजन के दौरान निकली चिंगारी से फूस के छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग समझते, आग ने बगल में स्थित जटा राम के पक्के घर को भी चपेट में ले लिया। जटा राम के बेटे विजय दास का तिलक होने के कारण घर में मेहमानों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में जटा राम, श्रद्धा देवी, रेणु देवी, भवसागर दास, सविता देवी, दस वर्ष के पांच बच्चे, छह माह के एक बच्चे समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोग तिलक समारोह में जुटे थे। गंभीर रूप से घायलों में रमेश राम, मुन्नी देवी, रामजी दास शामिल हैं।

'हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।'
- सौरभ कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed