{"_id":"5fa86ee68ebc3ec5f1252cdb","slug":"13-bangladeshi-illegally-infiltrated-in-bengal-arrested-by-bsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार
Mon, 09 Nov 2020 03:49 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 09 Nov 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार कर भारत में घुसपैठ की कोशिश करते 13 बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बीएसएफ द्वारा शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि इन बांग्लादेशी नागरिकों को 112वीं बटालियन के जवानों ने बॉर्डर आउटपोस्ट हकीमपुर, तरली और बिथारी के इलाके से गिरफ्तार किया, जब वे लोग सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। प्रारंभिक जांच के दौरान उन सभी ने खुलासा किया कि सभी बांग्लादेश के नागरिक हैं और वे अपनी आजीविका के लिए काम की तलाश में पहले भी एक अज्ञात स्थान से भारत में घुसे थे। भारत में आने के बाद कुछ लोग कोलकाता गए और कुछ बंगलूरू में और उसके बाद उन्होंने वहां नौकरी शुरू कर दी।
विज्ञापन