{"_id":"5706ec5e4f1c1b7d26c81668","slug":"12th-weightage-marks-will-end-of-the-next-year-in-jee-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई रैंकिंग में अगले साल से 12वीं के अंकों का वेटेज खत्म होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेईई रैंकिंग में अगले साल से 12वीं के अंकों का वेटेज खत्म होगा
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Apr 2016 04:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग स्नातक में एडमिशन के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की रैंकिंग में अगले साल से 12वीं के अंक कोई मायने नहीं रखेंगे। अशोक मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2017 से प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह रिपोर्ट व्यापक विचार विमर्श के लिए पब्लिक डोमेन में भी रखी गई थी।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत जेईई में रैंक निर्धारित करते समय कक्षा 12 के अंकों के आधार पर 40 फीसदी वेटेज दिया जाता है। अगले साल से यह व्यवस्था खत्म होगी।
विज्ञापन
12वीं के अंक केवल परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी अर्हता के महत्वपूर्ण मानक होंगे। समिति ने पिछले साल नवंबर में जेईई के स्वरूप में व्यापक बदलाव की सिफारिश की थी। इसकी अनुशंसा में नेशनल टेस्टिंग सर्विस की स्थापना भी शामिल थी।
विज्ञापन