यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सवा अरब रुपये हुए बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में इस बार के चुनाव के दौरान आयकर विभाग व पुलिस ने करीब सवा अरब रुपये बरामद किए हैं। चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के 766 मामलों में कार्रवाई करते हुए 521 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके साथ ही लाल-नीली बत्ती, झंडे व लाउडस्पीकर लगाने के खिलाफ 40 हजार मामलों में कार्रवाई की गई है। इसमें अब तक 1800 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
सात चरणों में हुए इस चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं। इस बार सरकारी व निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर-बैनर आदि हटवाने के मामले में अब तक 850 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। चुनाव के दौरान में बिना अनुमति के भाषण, रैली, पार्टी कार्यालय खोलने एवं मतदाताओं को प्रलोभन देने के भी काफी मामले प्रकाश में आए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि इस तरह के 770 मामलों में कार्रवाई करते हुए अब तक 521 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही अन्य मामलों में अब तक कुल 75 हजार मामलों में कार्रवाई करते हुए 4126 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
65 करोड़ रुपये की शराब बरामद
65 करोड़ रुपये की शराब बरामद
चुनाव के दौरान आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के लिए चलाए गए अभियान के तहत 65 करोड़ रुपये की शराब बरामद की गई है। इस दौरान 22.21 लाख बल्क लीटर देसी, विदेशी शराब एवं बियर जब्त की गई है।
8.70 लाख हथियार किए गए जमा
चुनाव के दौरान पुलिस ने 8.70 लाख लाइसेंसी हथियार जमा कराए हैं। इसके अलावा 724 हथियार जब्त करते हुए 950 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस की छापेमारी में 194 असलहों के कारखानों को सीज किया गया है।
36.25 लाख व्यक्तियों को किया पाबंद
चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए इस बार काफी संख्या में पुलिस ने आईपीसी की धारा 107-116 के तहत पाबंद किया है। पूरे चुनाव के दौरान पुलिस ने 36.25 लाख व्यक्तियों को पाबंद किया है। यह वह लोग हैं जिन पर चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। पुलिस ने 22,400 व्यक्तियों के विरुद्ध जारी गैर जमानती वारंट के सापेक्ष 21,653 को वारंट तामील कराया।