फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 March 2026 Major Events

आज के दिन: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, राहुल गांधी का रायबरेली-अमेठी का दौरा

Thu, 12 Mar 2026 05:36 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 12 Mar 2026 05:36 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 12 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
12 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 12 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की नवमी है। गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी के दौरे पर रहेंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केरल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी

विज्ञापन

राहुल गांधी का रायबरेली और अमेठी का दौरा
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार से रायबरेली और अमेठी के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वे अलग-अलग विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति पश्चिम बंगाल और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने के लिए 12 मार्च को बैठक कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा सत्तारूढ़ पार्टी की उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों में शामिल हैं। 

विज्ञापन

लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए रैली
लेह एपेक्स बॉडी ने 12 मार्च को शांतिपूर्ण रैली आयोजित करने का आह्वान किया है।  लद्दाख के लोगों से इसमें बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। यह रैली गृह मंत्रालय के साथ अगली बैठक में हो रही देरी और सोनम वांगचुक सहित कई नेताओं की निरंतर हिरासत के विरोध में बुलाई गई है। पिछली हाई पावर कमेटी की बैठक में सरकार ने अनुच्छेद 371 का प्रस्ताव रखा था, लेकिन लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस अब भी छठी अनुसूची का दर्जा और राज्य का दर्जा देने की अपनी मांग पर कायम हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुनवाई
कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस विवाद के केंद्र में मुगल शासक औरंगजेब के समय की शाही ईदगाह मस्जिद है, जिसके बारे में हिंदू पक्ष का दावा है कि इसे भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर स्थित एक मंदिर को ध्वस्त करने के बाद बनाया गया था।

राहुल गांधी से जुड़े मामले पर सुनवाई
राहुल गांधी से जुड़े एक मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी। दरअसल, उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर विवादित बयान देने के आरोप में मानहानि के मुकदमे दर्ज हैं।   (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आज के दिन हुई थी दांडी मार्च की शुरुआत 
आज से 96 साल पहले 1930 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत की। यह यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से समुद्र तटीय गांव दांडी तक निकाली गई थी। दरअसल, अंग्रेजी शासन में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था। उन्हें इंग्लैंड से आने वाले नमक का ही इस्तेमाल करना पड़ता था। इतना ही नहीं, अंग्रेजों ने इस नमक पर कई गुना कर भी लगा दिया था, लेकिन नमक जीवन के लिए आवश्यक वस्तु है इसलिए इस कर को हटाने के लिए गांधी जी ने यह सत्याग्रह चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed