फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12-foot Coimbatore Shiva statue recorded in Guinness World Records

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई आदियोगी की 112 फुट की प्रतिमा

Fri, 12 May 2017 10:06 PM IST
amarujala.com- Submitted by: Abhishek Tiwari
amarujala.com- Submitted by: Abhishek Tiwari Updated Fri, 12 May 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
12-foot Coimbatore Shiva statue recorded in Guinness World Records
Coimbatore Shiva statue - फोटो : social media

ईशा फाउंडेशन मुख्यालय में स्थापित आदियोगी के 112 फुट ऊंचे चेहरे को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की विशालतम आवक्ष प्रतिमा के रूप में दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि के दिन आदियोगी की इस मूर्ति का अनावरण किया था।

विज्ञापन


कोयंबटूर के बाहरी इलाके में वेलंगिरि की पृष्ठभूमि में स्थित ईशा फाउंडेशन के मुख्यालय में स्थापित आदियोगी प्रतिमा के बारे में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बताया गया है कि यह  112 फुट 4 इंच ऊंची, 81 फुट 11.8 इंच चौड़ी और 147 फुट 3.7 इंच लंबी है। सद्गुरु के मुताबिक प्रतीकात्मक रूप से 112 एक महत्वपूर्ण अंक है क्योंकि आदियोगी ने इनसानों के लिए अपनी चरम क्षमता को प्राप्त करने के 112 मार्ग बताए।
विज्ञापन


आदियोगी का भव्य चेहरा स्टील का बना है जिसे डिजाइन करने में लगभग ढाई साल लगे। ईशा फाउंडेशन की टीम ने उसे आठ महीनों में तैयार कर दिया। आदियोगी को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में महायोग यज्ञ का आरंभ किया, जिसमें 10 लाख लोगों ने योग के एक सरल तरीके को कम से कम 100 लोगों को सिखाने और कम से कम 10 करोड़ लोगों के जीवन तक पहुंचाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चैनल द्वारा देश के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किए गए सद्गुरु एक योगी, आध्यात्मिक गुरु, दूरदर्शी और बेस्टसेलर लेखक हैं। 2017 में सद्गुरु को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed