{"_id":"61491149500519240c1cc446","slug":"12-crore-rupees-bumper-lottery-for-an-auto-driver-from-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : एक ऑटो चालक की चमकी किस्मत, लगी 12 करोड़ की लॉटरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : एक ऑटो चालक की चमकी किस्मत, लगी 12 करोड़ की लॉटरी
Tue, 21 Sep 2021 04:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 21 Sep 2021 04:25 AM IST
सार
केरल के एक भाग्यशाली ऑटो चालक जयपालन पीआर विजेता के रूप में कोच्चि के पास मराडु में 12 करोड़ की लॉटरी लगी है। ओणम के अगले दिन लॉटरी का परिणाम घोषित किया गया था और की लॉटरी लग गई।
विज्ञापन
lottery winner
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के एक ऑटो चालक की छप्पर फाड़ 12 करोड़ की बंपर लॉटरी लगी है। ऑटो चालक ने फैंसी लॉटरी टिकट के जरिये यह शानदार रकम जीती है। बताया जाता है कि ओणम के अगले दिन लॉटरी का परिणाम घोषित किया गया था और भाग्यशाली विजेता के रूप में कोच्चि के पास मराडु के जयपालन पीआर की लॉटरी लग गई। रविवार को घोषित नतीजे के विजेता का लॉटरी टिकट नंबर है टीई 645465।
विज्ञापन
परिणाम घोषित होने के बाद जयपालन ने मीडियाकर्मियों से कहा, मैंने 10 सितंबर को त्रिपुनितुरा से यह लॉटरी टिकट खरीदा था। मुझे पता चला कि यह फैंसी नंबर है। ऑटो चालक को 12 करोड़ की लॉटरी में से कर चुकाने के बाद 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन