फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona is spreading havoc again More than seven thousand active cases in the country News In Hindi

कोरोना फिर फैला रहा कहर: देश में सात हजार से ज्यादा एक्टिव केस, केरल सबसे आगे; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Fri, 13 Jun 2025 05:11 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 05:11 AM IST
सार

देश में कोरोना के सक्रिय मामले सात हजार पार पहुंच गए हैं। नए वैरिएंट से अब तक 77 मौतें हुईं, जिनमें 21 महाराष्ट्र में। केरल में मास्क अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने और जरूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Corona is spreading havoc again More than seven thousand active cases in the country News In Hindi
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7 हजार से ज्यादा पहुंच चुकी है। बीते बुधवार को 33 मामले सामने आए। अब भी केरल देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे आगे है। अब तक नए वेरिएंट से देश में 77 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 21 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते एक हफ्ते में 30 लोगों की जान जा चुकी है। सिर्फ बुधवार को ही कोरोना के कारण 3 लोगों ने दम तोड़ा। जम्मू-कश्मीर में भी अब तक 12 लोग संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से 615 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं गोवा में छह, गुजरात में 1,281 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Plane Crash: आग से घटनास्थल का पारा हुआ 1000°सेल्सियस, जानवर-पक्षी जो जद में आए सब खाक, बचाव में भी मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य
केरल में अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, कोई भी मंत्री अगर प्रधानमंत्री से मिलने जाएगा तो उनका आरटी-पीसीआर अनिवार्य कर दिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों व अस्पतालों से स्थिति से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा है।


कई राज्यों में कोविड के नए वेरिएंट
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कई राज्यों में कोविड-19 के नए वेरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, जिसमें एलएफ-7, एक्सएफजी , जेएन-1 व एनबी-1.8.1 के बारे में जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अगर किसी को कोरोना के हल्के लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:- अहमदाबाद विमान हादसा: उड़ान भरते ही बिखर गए सपने, न्हावा की मैथिली और याशा के परिजनों की आंखों में छलके आंसू

कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण लक्षण एक सप्ताह से ज्यादा रहते हैं। साथ ही व्यक्ति को थकान, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ आदि लक्षण नजर आते हैं। कोरोना की बूस्टर वैक्सीन के बारे में भी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed