फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's advice to BJP spokespersons Be polite, present your side with preparation News In Hindi

PM Modi: 'सत्ता में हैं तो शालीन रहें, तैयारी से TV बहस में जाएं', पीएम मोदी ने भाजपा प्रवक्ताओं को दी नसीहत

Fri, 13 Jun 2025 05:22 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 05:22 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रवक्ताओं को संयमित भाषा, विनम्र व्यवहार और गहन तैयारी के साथ टीवी डिबेट में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सत्ता के साथ शालीनता जरूरी है और सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi's advice to BJP spokespersons Be polite, present your side with preparation News In Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को शालीन व्यवहार अपनाने और विनम्र रहने की नसीहत दी है। बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर प्रवक्ताओं के साथ दो घंटे की बैठक में उन्होंने टीवी डिबेट में जाने से पहले विषय वस्तु का गहन अध्ययन और पूरी तैयारी करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रवक्ताओं से डिजिटल युग में सोशल मीडिया के व्यापक प्रभाव पर बात करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाने, नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देने के लिए रील्स, शॉर्ट स्टोरी और सोशल मीडिया के अन्य टूल्स का बेहतर इस्तेमाल करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Amit Shah: गृह मंत्री बोले- किसी को बचाने का कोई मौका नहीं था, DNA जांच के बाद मृतकों की संख्या स्पष्ट होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता के साथ विनम्रता जरूरी- पीएम मोदी
बैठक में पीएम ने कहा कि सत्ता के साथ विनम्रता बेहद जरूरी है। आप सत्ता में हैं, इसलिए आपके व्यवहार और बातचीत में विनम्रता, गंभीरता, शालीनता और वाणी पर नियंत्रण दिखनी ही चाहिए। आप यह मत भूलें कि हम सत्ताधारी पार्टी हैं। सत्तधारी दल से लोगों की अपेक्षा बहुत बढ़ जाती है। फिर हमारे 11 साल के कामकाज और परिणामों ने लोगों की अपेक्षाओं में और बढ़ोत्तरी की है। सत्ताधारी पार्टी होने के नाते व्यवहार में अभिमान का भाव नहीं आना चाहिए। 

दूसरों के अनुभव सुने, अपना अनुभव भी साझा किया...
उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए हर माध्यम का उपयोग करें। सोशल मीडिया में रील्स, शॉर्ट स्टोरी जैसे टूल्स बेहद प्रभावी हैं। प्रवक्ताओं को इन माध्यमों का उपयोग करना चाहिए। पीएम ने कहा कि आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के टूल्स के इस्तेमाल से प्रचार में नयापन आएगा।


प्रधानमंत्री ने इस दौरान कुछ प्रवक्ताओं के अनुभव भी सुने और संगठन में रहने के दौरान के अपने अनुभव भी साझा किए। अपने संगठन के दिनों में प्रचार की चुनौतियों की जानकारी दी और वर्तमान समय की चुनौतियों का भी जिक्र किया। इस दौरान भी उन्होंने अध्ययन पर विशेष जोर दिया।

ये भी पढ़ें:- खौफनाक: घायलों और शवों को देखकर दहला दिल, सीट बेल्ट तक चिपकी...इतनी बुरी तरह झुलसे कि पहचान करना भी मुश्किल

प्रेस कांफ्रेंस-डिबेट की करें बेहतर तैयारी
मोदी ने प्रवक्ताओं से प्रचार में नयापन लाने के साथ टीवी डिबेट में जाने या प्रेस कांफ्रेंस करने से पहले व्यापक अध्ययन और तैयारी करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिस विषय पर डिबेट या प्रेस कांफ्रेंस है, उससे संबंधित विषय वस्तु को गहन अध्ययन करें। तथ्यों के साथ पूरी गंभीरता और शालीनता से अपनी बात रखें। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सोशल मीडिया के नए और चर्चित माध्यमों के इस्तेमाल का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed