{"_id":"6396fb36ae97f37af571d08e","slug":"1179-bru-militants-surrender-in-assam-police-himanta-biswa-sarma-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम में 1179 ब्रू उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार किए सरेंडर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम में 1179 ब्रू उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार किए सरेंडर
Mon, 12 Dec 2022 03:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 12 Dec 2022 03:28 PM IST
सार
उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों के साथ पहले से ही संघर्षविराम कर रखा था। उन्होंने औपचारिक रूप से असम विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी तथा राज्य के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका के सामने अपने हथियार डाल दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के हैलाकांडी जिले में दो संगठनों के 1,179 ब्रू उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) हिरेन चंद्र नाथ ने सोमवार को कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक लिबरेशन फ्रंट ऑफ बराक वैली (यूडीएलएफ-बीवी) और ब्रू रिवोल्यूशनरी आर्मी ऑफ यूनियन (बीआरएयू) से जुड़े उग्रवादियों ने 18 एके राइफल, एम16 राइफल सहित 350 आग्नेयास्त्र और 400 से अधिक कारतूस भी सौंपे। दोनों संगठन ज्यादातर असम-मिजोरम सीमा से सटे इलाकों में सक्रिय थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि इन दोनों समूहों के साथ 2017 से शांति प्रक्रिया चल रही थी। कुछ मतभेद थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मार्गदर्शन में हम उन्हें बातचीत की। उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया गया। अन्य औपचारिकताएं और पुनर्वास प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इन उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों के साथ पहले से ही संघर्षविराम कर रखा था। उन्होंने औपचारिक रूप से असम विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी तथा राज्य के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका के समक्ष अपने हथियार डाल दिए।
विज्ञापन