{"_id":"577219e74f1c1b8e1279b8ff","slug":"11-yr-old-boy-writes-to-modi-help-me-i-want-to-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम ने मोदी से लगाई गुहार, मैं जीना चाहता हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मासूम ने मोदी से लगाई गुहार, मैं जीना चाहता हूं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
आगरा के रहने वाले एक 11 साल के बच्चे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अखिलेश यादव को पत्र लिख अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगाई है। इस बच्चे को ब्लड कैंसर है और इसके मां-बाप के पास इसके इलाज के लिए पैसे नहीं है। इस लड़के ने अपने मार्मिक पत्र में लिखा है 'मेरी सहायता कीजिए, मैं जीना चाहता हूं।'
आगरा के गोकुलपुरा निवासी कृष्णदत्त और पूजा के इकलौता बेटे, अंश को पिछले 3 साल से ब्लड कैंसर है। अंश के इलाज के लिए उसके मां-बाप को सभी गहने, यहां तक की गोकुलपूरा के घर को भी बेचने को मजबूर होना पड़ा। अब इनके पास गिरवी रखने को कुछ भी नहीं है।
अंश के पिता ने बताया कि अंश के इलाज में अब तक 12 लाख से ज्यादा का खर्च आ चुका है। उसके इलाज के लिए मैं हर जगह से कर्ज ले चुका हूं। हर हफ्ते 7-8 हजार रुपए सिर्फ दवा में लगते हैं। घर में खाने के लाले पड़ गए हैं। अगर मेरी मदद न हुई तो हम अपने इकलौते बेटे को खो देंगे। ऐसा हुआ तो हम भी जीते जी मर जाएंगें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते महीने 6 साल की एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख अपने दिल की बीमारी को इलाज के लिए वित्तीय सहायता की मांग की थी। जिसके बाद मोदी ने उस लड़की के इलाज के लिए जरुरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
Published by- Vikrant Singh