फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 years of Modi government: BJP released e-book; listed the achievements of development

मोदी सरकार के 11 साल: मेडिकल कॉलेज दोगुने हुए...., भाजपा ने जारी किया ई-बुक; विकास की उपलब्धियां गिनाईं

Sat, 07 Jun 2025 06:58 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 06:58 AM IST
सार

मोदी सरकार ने 11 साल पूरे होने पर '11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' शीर्षक से ई-बुक जारी की। इसमें 17.1 करोड़ नई नौकरियां, मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारने जैसी उपलब्धियां बताई गई हैं।

विज्ञापन
11 years of Modi government: BJP released e-book; listed the achievements of development
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शुक्रवार को सरकार ने  11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के शीर्षक वाली ई बुक जारी की। इसमें कहा गया है कि सरकार ने 11 सालों में 17 करोड़ नई नौकरियां सृजित की हैं और देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हुई है। इस ई-बुक में 11 वर्षों में देश के सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक परिदृश्य में आए बदलावों को बताया गया है।  
विज्ञापन


सरकार का दावा है कि इस अवधि में देश ने अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसानों का कल्याण, रक्षा क्षेत्र और वैश्विक मंच पर भारत की साख जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। ई-बुक के अनुसार, सरकार की नीतियों ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में मदद की है, जो किसी भी सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ई-बुक में अनुसार, मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में दोगुनी हुई हैं।
विज्ञापन


2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, जो 2025 में बढ़कर 780 हो गईं। वहीं, एमबीबीएस सीटों की संख्या 51,348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई हैं। मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में 17.1 करोड़ नई नौकरियां सृजित की हैं। स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरी मिली हैं। स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi: 'राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे युवा', NDA के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का संदेश

युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-बुक जारी के होने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्टअप पर फोकस से हमारे युवा 'विकसित भारत' के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। ये हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देश के युवाओं की विश्व स्तरीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवाओं ने स्टार्टअप, विज्ञान, खेल, सामुदायिक सेवा और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है।


25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
ई-बुक में सरकार ने कहा कि इस अवधि में देश ने अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसानों का कल्याण, रक्षा क्षेत्र और वैश्विक मंच पर भारत की साख जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। ई-बुक के अनुसार, सरकार की नीतियों ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में मदद की है, जो किसी भी सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Indus Water Treaty: पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी को तरसेगा; भारत में 200 KM की नहर, 12 किमी लंबी सुरंग परियोजना...

ई-बुक में सरकार की उपलब्धियों की अहम बातें
  • साल 2014-15 में कॉलेजों की संख्या 38,498 थी, जो मई 2025 तक बढ़कर 51,959 हो गई हैं। इसी अवधि में यूनिवर्सिटी की संख्या 760 से बढ़कर 1,334 हो गईं।
  • आज देशभर में 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब हैं और अगले 5 वर्षों में 50,000 लैब का लक्ष्य है।
  • 2014 से पहले 16 आईआईटी संस्थान थे, जिसकी संख्या 2024 में बढ़कर 23 हो गई।
  • प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना (पीएम श्री) के तहत 14,502 स्कूल विकसित किए जा रहे हैं।
  • पहला फॉरेंसिक विश्वविद्यालय, पहला रेल एवं परिवहन विश्वविद्यालय, उत्तर-पूर्व में पहला एम्स, सिलवासा में पहला मेडिकल कॉलेज, लद्दाख में पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed