फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 states releases 50,000 prisoners after Supreme Court directive, random sampling in many jails

कोरोना का खतरा: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 11 राज्यों ने छोड़े 50,000 कैदी, कई जेलों में रैंडम सैंपलिंग

Mon, 18 May 2020 05:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 May 2020 05:28 AM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकारों ने उठाया कदम
  • महाराष्ट्र में 7200, मध्य प्रदेश में 6500 बंदी जेल से छूटे

विज्ञापन
11 states releases 50,000 prisoners after Supreme Court directive, random sampling in many jails
supreme court - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्यों ने अपनी जेलों में बंद कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया है। अब तक नौ राज्य करीब 40,000 कैदियों को अस्थायी जमानत पर छोड़ चुके हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 72,00, मध्य प्रदेश में 6500 और पंजाब में करीब 10 हजार बंदियों को जमानत पर छोड़ा गया है।

विज्ञापन


दिल्ली की रोहिणी और राजस्थान की जयपुर जिला जेल में कोरोना के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि अब तक 72,00 से ज्यादा कैदियों को छोड़ा गया है। जल्द ही 10 हजार और बंदियों को जमानत दी जा सकती है। सेंट्रल मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में 100 से ज्यादा कैदी और स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस महामारी की शुरुआत के साथ मध्य प्रदेश में अब तक 65,00 से ज्यादा कैदियों को जमानत पर छोड़ा जा चुका है। इनमें से 3900 कैदी पैरोल और 2600 अंतरिम जमानत छूटे हैं। तमिलनाडु में 6000, ओडिशा में 72,00, पश्चिम बंगाल में 3000, गुजरात में 2500, असम में 3500, गोवा में 44 और छत्तीसगढ़ में 3418 कैदी जेल से छूट चुके हैं। बिहार सरकार ने करीब 4500 कैदियों को कम भीड़भाड़ वाली जेलों में शिफ्ट किया है। राज्य में एक भी बंदी अब तक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  •  इलाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर की जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी को दो महीने की जमानत दे दी है। कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद शीर्ष अदालत ने इलाज के लिए उसकी जमानत मंजूर की। जबकि गुरुग्राम की भोंडसी जेल से जमानत पर छूटे दो कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए। उधर, पंजाब की लुधियाना जेल में बंद 48 साल की एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • यूपी, राजस्थान की जेलों में रैंडम सैंपलिंग

आगरा सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन और सुधार विभाग ने राज्य की जेलों में रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी है। वहीं, जयपुर जेल में कोरोना के 140 मरीज मिलने के बाद गहलोत सरकार ने अन्य जेलों में भी सोमवार से रैंडम टेस्टिंग का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed