फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 rss workers get double life imprisonment

वामपंथी कार्यकर्ता की हत्या: RSS के 11 कार्यकर्ताओं को दोहरा आजीवन कारावास

Mon, 19 Dec 2016 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
11 rss workers get double life imprisonment

केरल के तिरुवनंतपुरम अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने सीपीआई(एम) कार्यकर्ता विष्णु की हत्या के मामले में 11 आरएसएस कार्यकर्ताओं को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इससे पहले विष्णु की हत्या के आरोप में 13 आरएसएस कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया था। बाकी दो को आजीवन कारावास और तीन साल कारावास की सजा हुई। हालांकि चार्जशीट में 16 आरोपी थे जिनमें से एक बरी हो गया, एक की हत्या हो गई और एक अभी फरार है।

विज्ञापन


विष्णु पर तलवार, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला किया गया था। विष्णु केठामुक्कु के पासपोर्ट ऑफिस में पासपोर्ट लेने आए लोगों की मदद करता था। हमलावरों ने पासपोर्ट ऑफिस के सामने विष्णु को घेरकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विष्णु की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी। क्योंकि विष्णु की हत्या से करीब एक हफ्ते पहले वेस्ट फोर्ट में आरएसएस के एक ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला हुआ था इस हमले का शक सीपीआई(एम) पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आरएसएस के लोगों पर जो हमले हुए हैं उसमें विष्णु शामिल था'

11 rss workers get double life imprisonment

पुलिस के अनुसार आरएसएस कार्यकर्तओं का मानना था कि 2001 के बाद से स्थानीय स्तर पर आरएसएस के लोगों पर जो हमले हुए, उनमें विष्णु शामिल था। इस तरह के तीन मामलों में उस पर आरोप भी लगे थे। चार्जशीट के मुताबिक 1 अप्रैल 2008 को विष्णु की हत्या दिन दहाड़े करीब 500 लोगों के सामने की गई थी। पुलिस का कहना है कि विष्णु के शव पर 30 से ज्यादा घावों के निशान थे।

पुलिस को शुरुआती जांच में शक था कि विष्णु की हत्या अंडरवर्ल्ड से संबंध होने के कारण हुई, लेकिन बाद में पुलिस ने 50,000 से ज्यादा मोबाइल फोन कॉल्स ट्रेस किए जिसके बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं के तार केस से जुड़े पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed