फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 people dead over two buses accident in Aligarh

अलीगढ़: आगरा रोड पर दो बसों की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

Wed, 05 Sep 2018 05:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Sep 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
11 people dead over two buses accident in Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मडराक क्षेत्र में एनएच-93 आगरा रोड स्थित खूनी कोठिया मोड़ पर मंगलवार दोपहर दो बसों के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक बस के चालक सहित 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हुए हैं। अलीगढ़ से बारातियों को लेकर फिरोजाबाद जा रही बस ओवरटेक के फेर में सासनी से आ रही मिनी बस में जा घुसी। 

विज्ञापन


खबर पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पतालों में भिजवाया। हादसे के कारण आगरा रोड पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी इलाके के माल गोदाम से सटे मोहल्ला अमोलिया के दानिश पुत्र भूरा की बारात फिरोजाबाद के रामगढ़ जा रही थी। दूल्हा आगे कार में निकल गया था, जबकि बस में करीब 50 बाराती सवार थे। बारातियों की यह बस दोपहर करीब सवा बजे मडराक टोल प्लाजा से दो किलोमीटर आगे कोठिया मोड़ पर पहुंची, बारिश में इस बस के चालक ने अपने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया और तभी सामने से आ रही मिनी बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बारातियों की बस सिटी बस में काफी अंदर तक घुस गई। हादसा होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबे व चीखपुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए और फंसे हुए घायलों को बमुश्किल बसों से बाहर निकलवाया गया। तभी सूचना पर मडराक व अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस की सूचना पर कई एंबुलेंस भी मौके पर आ गईं। तब तक घायलों को आगरा रोड स्थित रूसा हॉस्पिटल के अलावा जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां से गंभीर हालत में करीब 10 घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सूचना पर डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अजय कुमार साहनी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में ये अधिकारी अस्पताल भी गए। यहां अस्पतालों में तीन महिलाओं सहित 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 

इनमें 10 मृतक मिनी बस के व एक बाराती बस का है। मिनी बस के चालक पवन कुमार निवासी नोहटी मडराक के अलावा दो महिलाओं की पहचान हुई है। बाकी दो दर्जन के करीब दोनों बसों के यात्री जख्मी हुए हैं। इधर, सूचना पर विधायक अनिल पाराशर, संजीव राजा, भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक जफर आलम, जमीरउल्लाह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव आदि भी अस्पताल पहुंचे। इधर, एक्सीडेंट के बाद आगरा रोड पर काफी देर तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को हटवाया गया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।

-बारातियों से भरी बस व मिनी बस की भिड़ंत में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। दो दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हुए हैं। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को अलर्ट कर राहत व बचाव कार्य कराते हुए घायलों का इलाज शुरू कराया गया है। मजिस्ट्रेटी जांच के बाद ही तय होगा कि कौन इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार है।

-चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी

- मुख्यमंत्री तक इस दुर्घटना की सूचना भिजवाई गई है। उनके स्तर से तत्काल मृतकों के परिजनों को दो-दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार की मदद की घोषणा की गई है। बाकी यहां हर स्तर पर इलाज आदि के इंतजाम कराए जा रहे हैं।
-अनिल पाराशर, विधायक कोल




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed