{"_id":"5913d16a4f1c1b231f852af5","slug":"11-dead-and-15-injured-in-accident-in-madhya-pradesh-s-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर में कार पलटने से 11 मजदूरों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जबलपुर में कार पलटने से 11 मजदूरों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 11 May 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक मजदूरों से भरी कार पलटने से 11 की मौत हो गई है, साथ ही 15 घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
11 dead, 15 injured after a vehicle overturned in Madhya Pradesh's Jabalpur in early morning hours. pic.twitter.com/Y0wTs7R3Vj
— ANI (@ANI_news) May 11, 2017विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल में मौत हुई। ये सभी वन विभाग के वाहन से तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए चरगवां जा रहे थे। और उसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजे का ऐलान किया है। मारे गए लोगों को 1 लाख रुपये, गंभीर रुप से घायल को 50 हजार और घायल लोगों को 25 हजार रुपये का मुआवजा देने की कही गई है।
विज्ञापन