फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 Biggest politician who have been to Jail

ये हैं वो 11 बड़े राजनेता जो काट चुके हैं सजा, एक को तो बेटी की हत्या मामले में जाना पड़ा जेल

Tue, 30 Oct 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
11 Biggest politician who have been to Jail
राजनेता - फोटो : अमर उजाला

दुनियाभर में चुनावों के माध्यम से लोग राजनेताओं को चुनते हैं। उन्हें चुनने के पीछे लोगों को ये उम्मीद होती है कि वह उनका नेतृत्व करेंगे। उनके देश का विकास करेंगे। लेकिन फिर भी आए दिन नेताओं से जुड़े कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें वह रेप, हत्या, घोटाला आदि से जुड़े पाए गए हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बड़े राजनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें से कुछ जेल की सजा काट चुके हैं और कुछ अभी भी जेल में ही हैं-

विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव

11 Biggest politician who have been to Jail
लालू प्रसाद यादव - फोटो : PTI

रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी पाया। जिसके बाद उन्हें पांच साल की जेल की सजा हुई साथ ही उनपर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। लालू प्रसाद यादव समेत 50 लोगों को चारा खरीदने के लिए नकली बिल और वाउचर इस्तेमाल कर कोष से 37 करोड़ रुपये निकालने का दोषी पाया गया। यह तीसरा चारा घोटाला है जिसमें लालू दोषी पाए गए।    

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कलमाड़ी

11 Biggest politician who have been to Jail
सुरेश कलमाड़ी - फोटो : PTI

25 अप्रैल, साल 2011 में कॉमनवेल्थ घोटाले के आरोप में सीबीआई ने सुरेश कलमाड़ी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वह देश की सबसे बड़ी जेल में भी गए। कलमाड़ी को खेल से संबंधित पुरस्कारों में धोखाधड़ी, षड्यंत्र और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के जेल में 9 महीने बिताने के बाद कलमाड़ी को 2012 की शुरुआत में तिहाड़ भेज दिया गया।

विज्ञापन

कनिमोझी

11 Biggest politician who have been to Jail
कनिमोझी - फोटो : PTI

डीएमके नेता और एम करुणानिधी की बेटी कनिमोझी को 20 मई 2011 में गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने दिए थे। कनिमोझी के साथ कालगनार टीवी सीईओ शरद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद गिरफ्तारी हुई। कनिमोझी को तिहाड़ जेल भेजा गया। इसके बाद कनिमोझी ने जमानत की अपील करते हुए कहा कि वह एक महिला हैं और दो बच्चों की मां हैं। बाद में 28 नवंबर, 2011 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

बीएस येदियुरप्पा

11 Biggest politician who have been to Jail
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : PTI

भाजपा के लिए वो समय शर्मिंदगी भरा था जब पार्टी से दक्षिण भारत के पहले मुख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा को जेल जाना पड़ा। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। येदियुरप्पा को 15 अक्तूबर, 2011 को गिरफ्तार किया गया था। विशेष लोकायुक्त अदालत ने उन्हें सरकारी भूमि को दर्शाने में कथित अनियमितताओं में आरोपी पाया। सीने में दर्द के कारण उन्हें 16 अक्तूबर को अस्पताल भेजा गया। इसके बाद वह 17 तारीख को जेल वापस आ गए और उन्हें उसी शाम दोबारा दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 25 दिन जेल में बिताने के बाद वह 8 नवंबर, 2011 को रिहा हो गए।

बंगारू लक्ष्मण

11 Biggest politician who have been to Jail
बंगारू लक्ष्मण - फोटो : PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को 2001 तहलका स्टिंग मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत दोषी पाया गया। यह मामला कथित हथियार सौदे से संबंधित था। उन्हें चार साल की जेल की सजा सुनाई गई।

महिपाल मदेरणा

11 Biggest politician who have been to Jail
महिपाल मदेरणा - फोटो : PTI

राजस्थान के बर्खास्त जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा को सीबीआई ने 3 दिसंबर, 2011 को भवानी देवी लापता मामले में गिरफ्तार किया गया। मामले से संबधित एक सीडी भी सामने आई। जिसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए। सीबीआई ने महिपाल मदेरणा और कांग्रेस सांसद मलखान सिंह को मामले में कथित भागीदार होने पर बीते साल दिसंबर में गिरफ्तार किया। सरकार के आदेश के बाद मदेरणा और सिंह को जोधपुर जेल के बाहर शिफ्ट किया गया।

अमर सिंह

11 Biggest politician who have been to Jail
अमर सिंह - फोटो : PTI

राज्य सभा सांसद और पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह को 6 सितंबर, 2011 को कैश फॉर वोट स्कैम मामले में 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अमर सिंह समेत अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिसके बाद अमर सिंह को तीस हजारी कोर्ट ने आंतरिक राहत देते हुए 19 सितंबर तक के लिए जमानत बढ़ा दी थी।

आर बालकृष्ण पिल्लई

11 Biggest politician who have been to Jail
आर बालकृष्ण पिल्लई - फोटो : PTI

अनुभवी केरल के कांग्रेस नेता और सात बार सांसद रह चुके आर बालकृष्ण पिल्लई को फरवरी, 2011 में भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। राज्य सरकार द्वारा छूट के तहत उन्हें 1 नवंबर, 2011 को मुक्त किया गया।

सुशांता घोष

11 Biggest politician who have been to Jail
सुशांता घोष - फोटो : oneindia bengali

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुशांता घोष को सीबीआई ने कंकाल मिलने के मामले में गिरफ्तार किया। वह 2011 में अजय अाचार्या हत्या मामले में हिरासत में लिए गए। आचार्य का कंकाल मिलने के बाद उनके बेटे ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। पश्चिम मिदनापुर जिले के बेनचरपा में घोष के पैतृक घर के पास एक मैदान के गड्ढे में 7 कंकाल मिले थे। 

बीबी जागीर कौर

11 Biggest politician who have been to Jail
बीबी जागीर कौरr - फोटो : PTI

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि की प्रमुख बीबी जागीर कौर को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। कौर को उनकी बेटी के अपहरण, जबरन गर्भपात और रहस्यमई मौत का दोषी पाया गया। हालांकि बाद में वह हत्या के आरोप से बरी हो गईं। कौर को पटियाला जेल भेजा गया और बाद में कौर ने मांग की कि उन्हें कपूरथला जेल में ट्रांसफर किया जाए। जिसकी बाद में स्वीकृति मिल गई।

सुखराम

11 Biggest politician who have been to Jail
सुखराम - फोटो : PTI

पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में दूरसंचार मंत्री रहे और हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद सुखराम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। सीबीआई ने 1996 में सुखराम के औपचारिक निवास से बैग और सूटकेस में 3.6 करोड़ रुपये की छिपी हुई नकदी बरामद की। 2002 में दिल्ली कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया और तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट ने 18 नवंबर, 2011 को इस फैसले को कायम करके रखा और सुखराम को 5 साल की जेल की साज सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed