फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   107 MPs and MLAs have hate speech cases against them: ADR

ADR: 107 सांसदों-विधायकों पर नफरती भाषण के आरोप में दर्ज हैं केस, भाजपा के सबसे अधिक

Tue, 03 Oct 2023 08:35 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 08:35 PM IST
सार

एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने देश में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में असफल उम्मीदवारों के अलावा सभी मौजूदा सांसदों और विधायकों के स्व शपथ पत्रों का विश्लेषण किया।
 

विज्ञापन
107 MPs and MLAs have hate speech cases against them: ADR
एडीआर - फोटो : Social media

विस्तार

देश के कुल 107 सांसदों और विधायकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप में मामले दर्ज हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के 22 सांसदों पर नफरती भाषण के खिलाफ मामले दर्ज हैं। वहीं, कांग्रेस के दो और आम आदमी पार्टी (आप) सहित एआईएमआईएम, एआईयूडीएफ, द्रमुक, अन्नाद्रमुक, पीएमके, शिवसेना (यूबी) और वीसीके के एक-एक सांसद के खिलाफ केस दर्ज हैं, जबकि एक निर्दलीय सांसद हैं।

विज्ञापन


‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) के विश्लेषण के मुताबिक, 33 सांसदों ने अपने खिलाफ नफरती भाषण से संबंधित मामलों की घोषणा की है, जिनमें से सात उत्तर प्रदेश से, चार तमिलनाडु, तीन-तीन बिहार, कर्नाटक और तेलंगाना, जबकि दो-दो असम, गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल से तथा एक-एक झारखंड, मध्य प्रदेश, केरल, ओडिशा और पंजाब से हैं। पिछले पांच वर्षों में ऐसे मामलों का सामना कर रहे 480 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। यह विश्लेषण सांसदों और विधायकों की ओर से पिछला चुनाव लड़ने से पहले दिए गए हलफनामों पर आधारित है।
विज्ञापन


74 विधायकों में से भाजपा के 20 और कांग्रेस के 13
एडीआर के मुतबिक, 74 विधायकों ने अपने खिलाफ नफरती भाषण से जुड़े मामलों की घोषणा की है। सबसे अधिक भाजपा के 20 विधायकों के खिलाफ केस दर्ज हैं। वहीं, कांग्रेस के 13, आप के छह, सपा और वाईएसआरसीपी के पांच-पांच, द्रमुक और राजद से चार-चार, एआईटीसी और एसएचएस के तीन विधायकों के खिलाफ केस दर्ज हैं। एआईयूडीएफ से दो और एआईएआईएम, सीपीआई(एम), एनसीपी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, टीडीपी, तिपारा मोथा पार्टी और टीआरएस के एक-एक विधायकों के खिलाफ नफरती भाषण मामले में केस दर्ज हैं। इसके साथ ही दो निर्दलीय विधायकों ने भी अपने खिलाफ दर्ज मामलों का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed