{"_id":"5c491f07bdec227371484dc5","slug":"100-year-old-ina-soldier-will-participate-in-republic-day-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा नेताजी की इंडियन नेशनल आर्मी का सौ साल का 'जवान'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा नेताजी की इंडियन नेशनल आर्मी का सौ साल का 'जवान'
Thu, 24 Jan 2019 07:42 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 24 Jan 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के 70 साल बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) के चार सदस्य इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में मार्च करेंगे। परेड के डिप्टी कमांडर मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने बताया, 'ऐसा पहली बार होगा जब आईएनए के जवान गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।'
विज्ञापन
परेड में भाग लेने वाले चारों सैनिकों की आयु 97 से सौ वर्ष के बीच है। भागमल इनमें सबसे वरिष्ठ सैनिक हैं। मनेसर हरियाणा के रहने वाले भागमल की आयु सौ साल है। ये आईएनए से 1942 में आईएनए से जु़ड़े थे और लड़ाई में भाग लिया था। अन्य तीन सदस्यों में पंचकुला निवासी 98 वर्षीय लालती राम, हरियाणा नारनौल के 97 वर्षीय हीरा सिंह औक चंडीगढ़ निवासी परमानंद निवासी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह पूछने पर कि परेड में आईएनए के मात्र चार सैनिक ही क्यों भाग ले रहे हैं, पुनिया ने कहा अभी तक जीवित आईएनए के सैनिकों को ढूंढ़ना काफी कठिन था। बता दें कि इंडियन नेशनल आर्मी का गठन 1942 में रास बिहारी बोस ने किया था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व में आईएनए ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में भाग लिया था।
विज्ञापन