फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100-hour-old brain dead infant from Surat gives new lease of life to four babies

Gujarat: 100 घंटे के ब्रेन डेड शिशु के अंगदान से चार बच्चों को मिला नया जीवन, देश का सबसे कम उम्र का अंगदाता

Sun, 29 Oct 2023 10:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Oct 2023 10:32 PM IST
सार

Gujarat: फाउंडेशन के एक अधिकारी ने कहा, जन्म के बाद बच्चे को इनक्यूबेट किया गया, क्योंकि उसके दिल की धड़कन कम चल रही थी और वह सांस नहीं ले रहा था। 48 घंटे की निगरानी के बाद उसे न्यूरोसर्जन के पास भेजा गया, जिन्होंने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
100-hour-old brain dead infant from Surat gives new lease of life to four babies
अंगदान (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुजरात के सूरत शहर में सौ घंटे के ब्रेन डेड शिशु के माता-पिता द्वारा उसके शरीर के अंगदान करने के बाद चार बच्चों को नया जीवन मिला है। एक अंगदान फाउंडेशन ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

इस प्रक्रिया में भूमिका निभाने वाले गैर-सरकारी सगंठन (एनजीओ) जीवनदीप ऑर्गन डोनेशन फाउंडेशन ने दावा किया कि शिशु देश का सबसे कम उम्र का अंगदाता है। फाउंडेशन के एक अधिकारी ने कहा, जन्म के बाद बच्चे को इनक्यूबेट किया गया, क्योंकि उसके दिल की धड़कन कम चल रही थी और वह सांस नहीं ले रहा था। 48 घंटे की निगरानी के बाद उसे न्यूरोसर्जन के पास भेजा गया, जिन्होंने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी विपुल तलाविया ने बताया कि जरुरतमंद लोगों को नया जीवन दिया जा सके, इसके लिए शिशु के माता-पिता से परामर्श किया गया और वे अपने बेटे के अंगों को दान करने पर सहमत हो गए थे।   
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'बच्चे के माता-पिता अनूप और वंदना ठाकोर 18 अक्तूबर को पांच दिन के बच्चे के इसी तरह के मामले के बारे में बताए जाने के बाद उसके अंग दान करने के लिए सहमत हो गए।' उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर की शाम को बच्चे के जन्म के करीब सौ घंटे बाद शुक्रवार रात उसकी दो किडनी, एक तिल्ली और आंखें निकाली गईं। प्राप्तकर्ता सभी बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed