फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 updeates of maya, akhilesh, amit shah and smriti irani rallly in up

यूपी चुनाव: चार दिग्गजों की रैलियां, 10 updates

Wed, 22 Feb 2017 08:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
10 updeates of maya, akhilesh, amit shah and smriti irani rallly in up
यूपी में चार दिग्गज - फोटो : getty

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को चार दिग्गजों ने यूपी के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियां कीं। यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव मंगलवार को जनसभा को संबोधित करने बहराइच पहुंचे।

विज्ञापन


जनसभा के दौरान अख‌िलेश ने कहा, ये सरकार बनाने वाला चुनाव है। हम तो ये भी जानते हैं क‌ि समाजवादी जब जोश में होते हैं तो साइक‌िल का हैंड‌िल छोड़कर भी साइक‌िल चला लेते हैं।
विज्ञापन


वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चौरी-चौरा में चुनावी रैली की। बसपा सुप्रीमो मायावती भी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो भी सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में चुनावी जनसभा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी और अखिलेश के तंज

10 updeates of maya, akhilesh, amit shah and smriti irani rallly in up

1- समाजवादी जोश में हाथ छोड़कर भी साईकिल चला लेते हैं
अख‌िलेश ने कहा, ये सरकार बनाने वाला चुनाव है। हम तो ये भी जानते हैं क‌ि समाजवादी जब जोश में होते हैं तो साइक‌िल का हैंड‌िल छोड़कर भी साइक‌िल चला लेते हैं। अब तो कांग्रेस का हाथ भी लग गया है साइक‌िल पर सोच‌िए क‌ि क्या रफ्तार होगी।

2- गंगा मईया की कसम खाएं मोदी
सीएम ने कहा कि मोदी कहते हैं कि खास त्योहारों पर ही बिजली दी जाती है, लेकिन उन्होंने हर तबके को भरपूर बिजली देने का प्रयास किया। मोदी जी खुद को गंगा मइया का बेटा कहने के बाद भी झूठ बोलते हैं। वह गंगा मइया की कसम खाकर कहें कि काशी को बिजली नहीं मिलती।

3- बहराइच में तो शेर, चीता और घड़‌ियाल भी हैं
मुख्यमंत्री ने कहा, बहराइच में तो शेर, चीता और घड़‌ियाल भी हैं और गुजरात के मुख्यमंत्री कहते हैं क‌ि हमें पता ही नहीं है गुजरात के गधों के बारे में तो हम उनको जवाब देते हैं क‌ि हमें गधों के बारे में जानना ही नहीं है।

मायावती के हमले

10 updeates of maya, akhilesh, amit shah and smriti irani rallly in up
मायावती - फोटो : demo pic

4- बीजेपी नेताओं के चेहरों का नूर उतरने लगा है
मायावती ने चुनावी जनसभा में बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इस चुनाव में बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है, इसलिए वो श्मशान, कब्रिस्तान जैसी बातें करने लगी है। माया ने आगे कहा कि अब तो बीजेपी नेताओं के चेहरों से भी नूर उतरने लगा है।

5- सपा के गुंडों का कर दूंगी सफाया
माया के हमलों से समाजवादी पार्टी भी नहीं बच सकी। बसपा सुप्रीमों ने सपा पर गुंडों की पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर वो सबसे पहले सपा के गुंडों, भ्रष्ट, सांप्रदायिक लोगों का सफाया कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज देंगी।

6- लैपटॉप और फोन नहीं मिलेगी आर्थिक मदद
मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करते हुए माया बोलीं कि हम जरूरतमंद लोगों को लैपटॉप, फोन जैसी सुविधाओं की जगह आर्थिक मदद देंगे। साथ ही किसानों के 1 लाख रुपये तक के कर्ज भी माफ किए जाएंगे।

अमित शाह बोले- 'कसाब' हैं कांग्रेस, सपा और बसपा

10 updeates of maya, akhilesh, amit shah and smriti irani rallly in up

7- कांगेस, सपा बसपा को शाह ने बताया 'कसाब'
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चौरी चौरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश को 'कसाब' से बचाना है। शाह ने 'कसाब' का फुल फॉर्म भी बताया, ' क से कांग्रेस, सा से सपा और ब से बसपा।

8- पांच साल में अखिलेश ने की मोटी कमाई
अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, 'वह पहले आपकी जाति और धर्म जानते हैं। यदि यह उनके पक्ष में जाता है तो इसके बाद ही वह लैपटॉप का वितरण करते हैं। उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनके नेताओं ने पांच साल में मोटी कमाई की है।

स्मृति ईरानी के राहुल और अखिलेश पर तीखे वार

10 updeates of maya, akhilesh, amit shah and smriti irani rallly in up

9- कांग्रेस से ज्यादा विकास मोदी ने किया
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पिछले 60-70 साल से जो रायबरेली का विकास नहीं कर सके, वे ही आज प्रदेश की जनता को विकास के सपने दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी पर रायबरेली की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं जबकि सच यह है कि वहां कांग्रेस से ज्यादा विकास पीएम ने ही किया है। 2008 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, रायबरेली में एक टेक्सटाइल मिल बंद हो गई।

10- राहुल की पोल खोलूंगी
अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सच्चे किसान हितैषी हैं तो सम्राट साइकिल के तहत कांग्रेस ने किसानों की जो जमीन ली थी, उन्हें वापस कराएं। यह भी कहा कि फूड पार्क का जवाब देने 25 को रायबरेली जा रही हूं। वहीं सारे दस्तावेज जनता को दिखाकर राहुल गांधी की पोल खोलूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed