{"_id":"60a39263d25af84a3157a7e7","slug":"10-special-trains-discontinued-due-to-poor-patronisation-says-eastern-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन: खराब संरक्षण के चलते 10 स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन बंद, देखिए पूरी सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्पेशल ट्रेन: खराब संरक्षण के चलते 10 स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन बंद, देखिए पूरी सूची
Tue, 18 May 2021 05:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 18 May 2021 05:49 PM IST
सार
सोमवार को जारी एक आदेश में इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद करने के पीछे का कारण खराब संरक्षण बताया गया है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी रेलवे ने खराब 10 विशेष ट्रेनों का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद करने का फैसला किया है। इस संबंध में सोमवार को जारी एक आदेश में इसके पीछे का कारण खराब संरक्षण बताया गया है।
विज्ञापन
इनमें रोज चलने वाली सियालदाह-न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल 20 मई से और न्यूजलपाईगुड़ी-सियालदाह स्पेशल 21 मई से बंद हो जाएंगी। सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) चलने वाली सियालदाह-पुरी स्पेशल 19 मई से और मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलने वाली पुरी-सियालदाह स्पेशल 20 मई से बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलने वाली कोलकाता-हल्दीबाड़ी स्पेशल 20 मई से और बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलने वाली हल्दीबाड़ी-कोलकाता स्पेशल 21 मई से नहीं चलेगी।
विज्ञापन
सोमवार को चलने वाली कोलकाता सिलघाट स्पेशल 24 मई से और मंगलवार को चलने वाली सिलघाट-कोलकाता स्पेशल 19 मई से बंद हो जाएगी। रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिल चलने वाली हावड़ा-बालूरघाट स्पेशल और बालूरघाट-हावड़ा स्पेशल 19 मई से बंद हो जाएंगी।
10 Special trains to be discontinued due to poor patronisation, till further notice: Eastern Railway pic.twitter.com/8wu92io0uz
— ANI (@ANI) May 18, 2021