फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 Sabarimala devotees died in road accident, five injured in Tamil Nadu

तमिलनाडु : सड़क हादसे में 10 सबरीमाला श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

Sun, 06 Jan 2019 10:06 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, पुडुकोट्टई
भाषा, पुडुकोट्टई Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 06 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
10 Sabarimala devotees died in road accident, five injured in Tamil Nadu

तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के तिरुमयम कस्बे के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे में तेलंगाना के रहने वाले 10 सबरीमाला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। श्रद्धालुओं की गाड़ी और एक लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने को बताया कि इस हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मृतकों की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘‘यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ, जब कराईकुडी से पुडुकोट्टई जा रहे सबरीमला श्रद्धालुओं का टेम्पो सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराया।’’ उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना की जांच की जा रही है। शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को पुडुकोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed